नवरात्रि में ट्रेन टिकट नहीं मिल रही? दिल्ली से वैष्णो देवी-श्रीनगर जाने के लिए बस भी विकल्प, जानें किराया

नवरात्रि में ट्रेन टिकट नहीं मिल रही? दिल्ली से वैष्णो देवी-श्रीनगर जाने के लिए बस भी विकल्प, जानें किराया


Last Updated:

Delhi Bus Fair And Route: नवरात्रि में ट्रेन टिकट न मिलने पर दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी से जम्मू, कटरा और श्रीनगर के लिए बसें उपलब्ध हैं. जम्मू का किराया 811 रुपये, कटरा का 890 रुपये और श्रीनगर एसी वोल्वो बस का किराया 2697 रुपये है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

नई दिल्ली: नवरात्रि के दिनों में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने और छुट्टियों में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी से जम्मू और कटरा जाने के लिए बस का ऑप्शन भी मौजूद है. वहीं, श्रीनगर घूमने जाने वाले यात्रियों के लिए एसी वोल्वो बस की सुविधा भी है. ऐसे में यात्रा की तारीख के हिसाब से बस का किराया, समय और टिकट की उपलब्धता देखकर आप अपना सफर प्लान कर सकते हैं.

दिल्ली से जम्मू कितना देना होगा किराया
आईएसबीटी कश्मीरी गेट के काउंटर नंबर 6 पर मौजूद सुशील कुमार शर्मा के मुताबिक, जम्मू जाने के लिए नॉन-एसी बसें रोजाना चलती हैं. ये बसें प्लेटफॉर्म नंबर 28 से हर घंटे रवाना होती हैं. जम्मू बस स्टैंड तक जाने के लिए यात्रियों को 811 रुपये किराया देना होगा.वहीं, अगर आप नवरात्रि में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा जा रहे हैं, तो वहां जाने वाली बस का किराया 890 रुपये बताया गया है. ऐसे में ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर यात्री बस से भी अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं. लेकिन, कटरा जाने वाली बस के समय और प्रस्थान प्लेटफॉर्म की जानकारी काउंटर से पहले ही ले लें.

श्रीनगर घूमने जाना है तो एसी वोल्वो बस का ऑप्शन
अगर आप इन छुट्टियों में श्रीनगर और कश्मीर की खूबसूरत वादियों को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो एसी वोल्वो बस का ऑप्शन भी देख सकते हैं. सुशील कुमार के मुताबिक, दिल्ली से श्रीनगर के लिए यह बस बुधवार और शनिवार को चलती है. इसका किराया 2,697 रुपये बताया गया है. सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि बस रात 1 बजे रवाना होती है और अगले दिन श्रीनगर पहुंचती है.

टिकट कहां से करें बुक
जम्मू, कटरा या श्रीनगर जाने के लिए बस की टिकट ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म रेडबस पर देख सकते हैं. इसके अलावा आईएसबीटी कश्मीरी गेट के संबंधित काउंटर से भी बस के किराये, उपलब्धता और समय की जानकारी ली जा सकती है.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.



Source link