‘मेरे साथ सो..’, कभी काम के बहाने हुई गंदी डिमांड तो कभी बॉयफ्रेंड ने किया अत्याचार, ‘बेरहम’ ने सिगरेट से जलाया

‘मेरे साथ सो..’, कभी काम के बहाने हुई गंदी डिमांड तो कभी बॉयफ्रेंड ने किया अत्याचार, ‘बेरहम’ ने सिगरेट से जलाया


Last Updated:

नीति टेलर को लोग हिट शो ‘कैसी ये यारियां’ से जानते हैं. वे पिछली बार रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने अब साउथ सिनेमा में मिले खराब अनुभव के बारे में बताया. एक डायरेक्टर ने फिल्म के ऑफर के बदले साथ सोने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. उन्होंने निजी जिंदगी में एक्स बॉयफ्रेंड से मिले दर्द पर भी बात की, जिसने उन्हें सिगरेट से जला दिया था.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: नीति टेलर एक मशहूर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने टीवी के अलावा साउथ सिनेमा में भी काम किया. वे बीते दिनों रियलिटी शो में नजर आई थीं. हालांकि, वे लंबे वक्त से साउथ इंडियन सिनेमा से दूर रहीं, जिसकी वजह साउथ सिनेमा में मिला खराब अनुभव था. एक्ट्रेस ने हाल में ‘कास्टिंग काउच’ के बुरे अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में भी बात की.
(फोटो साभार: Instagram@nititaylor)

नीति टेलर ने ‘हॉटरफ्लाई’ से बातचीत में बताया कि एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया था और साथ सोने की शर्त रखी थी. डायरेक्टर की डिमांड से एक्ट्रेस हैरान रह गईं. उन्हें समझ नहीं आया कि क्या करें, इसलिए उन्होंने तुरंत कॉल काट दिया और डायरेक्टर का नंबर डिलीट कर दिया. नीति ने उस डायरेक्टर को ब्लॉक कर दिया. उन्होंने तुरंत अपनी मां को फोन किया और रोने लगीं. नीति की मानें, तो उस डायरेक्टर ने इंडस्ट्री की दूसरी एक्ट्रेस के साथ भी बदतमीजी की थी. साउथ सिनेमा से दूर रहने की भी वजह यही थी. (फोटो साभार: Instagram@nititaylor)

नीति टेलर का अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भी बुरा अनुभव रहा. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उन्हें अपने अपार्टमेंट के बाहर थप्पड़ मारा था. नीति टेलर को अपने पिछले रिलेशनशिप में शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने माना कि उन्हें डॉमिनेटिंग मर्द पसंद हैं. हालांकि, उनका बॉयफ्रेंड काफी टॉक्सिक और बहुत ज्यादा कंट्रोल करने वाला था. उन्होंने बताया कि उसने उन्हें थप्पड़ मारा, धक्का दिया और सिगरेट से जलाया भी था. (फोटो साभार: Instagram@nititaylor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

नीति टेलर ने बताया कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अक्सर उनके कपड़ों पर सवाल उठाते थे और उनकी जिंदगी को कंट्रोल करने की कोशिश करते थे. उन्होंने याद किया कि अगर वह बिना उनकी इजाजत के कहीं जाती थीं तो वह नाराज हो जाते थे और हमेशा नजर रखते थे कि वह कहां है. नीति ने एक घटना को याद किया जो उनके उनके एक्स बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में हुई थी. वे वहां असहज महसूस कर रही थीं, तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ वहां जाने का फैसला किया. हालांकि, जब वे गुडबॉय कहने गईं, तो बॉयफ्रेंड ने उन्हें जाने से रोक दिया. (फोटो साभार: Instagram@nititaylor)

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उनसे यह भी कहा था कि वह वापस आ जाएंगी, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी. फिर बॉयफ्रेंड ने उन्हें पकड़ा, धक्का दिया और थप्पड़ मारा. नीति टेलर ने आगे बताया कि जब उनके एक्स ने उन्हें थप्पड़ मारा, तो उनके दोस्त नीचे इंतजार कर रहे थे, जहां CCTV डिस्प्ले चालू था और यह घटना कैमरे में कैद हो गई. (फोटो साभार: Instagram@nititaylor)

नीति बोलीं, ‘उसी का बर्थडे था इसलिए हम सब गए थे. मेरे को-एक्टर्स मेरे साथ थे और फिर मुझे वहां के लोग बहुत अजीब लगे. मैं उस माहौल में सहज नहीं थी. उसके बाद हम लड़कियों ने तय किया कि चलो चलते हैं. फिर लड़कियों ने मुझसे कहा कि हम कार में इंतजार कर रही हैं और मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं उसे बाय बोल देती हूं.’ उसने कहा- नहीं, तुम नहीं जा रही हो. मैंने कहा- मैंने पहले ही कह दिया है. मैंने कहा कि मैं वापस आ जाऊंगी और उसने कहा-नहीं. फिर मुझे एक थप्पड़ पड़ा.’
(फोटो साभार: Instagram@nititaylor)

जब नीति के दोस्त घबराने लगे, तो सिक्योरिटी गार्ड ने उनके दोस्तों को बताया कि ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती थीं. नीति टेलर ने आगे बताया कि जब उनके दोस्त उनकी मदद के लिए ऊपर आए, तो उन्होंने उन्हें उससे दूर खींचने की कोशिश की, जबकि वह लगातार उन्हें धक्का दे रहा था और पकड़ रहा था. उनके दोस्त उन्हें उससे दूर ले जाने में कामयाब रहे. कार में बैठते ही वह बुरी तरह टूट गईं.
(फोटो साभार: Instagram@nititaylor)

नीति ने आगे बताया कि घटना वहीं खत्म नहीं हुई. असल में, जब उनके दोस्त उन्हें छोड़कर चले गए, तो उन्होंने अपनी बिल्डिंग से कुछ आवाजें सुनीं. जब वह वहां पहुंचीं, तो नीति ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को चिल्लाते हुए देखा. उस समय वह सिगरेट पी रहा था और उन्हें देखकर गुस्सा हो गया. उसने नीति से पूछा कि जब उसने मना किया था, तब भी वह वहां से क्यों चली गई थीं. नीति से बहस करते हुए एक्स ने सिगरेट से जलाया, जिससे उनके शरीर पर ऐसे निशान बन गए जो आज भी दिखाई देते हैं. नीति टेलर के दोस्त उनके पास आए और उन्हें पुलिस के पास जाने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय की है जब वह ‘कैसी ये यारियां’ में काम कर रही थीं. नीति ने साल 2009 में ‘प्यार का बंधन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्हें एमटीवी इंडिया के हिट शो ‘कैसी ये यारियां’ बड़ी पहचान मिली. वे ‘गुलाम’, ‘इश्कबाज’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में भी नजर आईं. नीति ने साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया.
(फोटो साभार: Instagram@nititaylor)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link