सऊदी अरब पर हमले में एक भारतीय की मौत से भड़का भारत, संयुक्त राष्ट्र को भी दोगलेपन पर दिखाया आईना


होमताजा खबरदेश

सऊदी अरब पर हमले में भारतीय की मौत से भड़का भारत, ज्ञान दे रहे UN को भी लताड़ा

Last Updated:

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में सऊदी अरब और अरामको हेडक्वार्टर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. 10 अक्टूबर के हमले में एक भारतीय की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए हैं. वहां भारतीय एंबेसी नागरिकों की मदद में जुटी है. साथ ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के दोहरे मापदंड को लताड़ा और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के दौरे की जानकारी दी.

Top Deals Inside

सऊदी अरब पर हमले में भारतीय की मौत से भड़का भारत, ज्ञान दे रहे UN को भी लताड़ाZoom

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल. (PTI Photo)

नई दिल्ली: भारत ने सऊदी अरब और अरामको हेडक्वार्टर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय की मीडिया ब्रीफिंग में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘सऊदी अरब पर हमला अस्वीकार्य है.’ 10 अक्टूबर के हमले में एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि 12 भारतीय घायल हुए हैं. सऊदी अरब में बड़ी संख्या में इंडियन कम्युनिटी रहती है. वहां से आवाजाही के विकल्प हैं, लेकिन दिक्कत बनी हुई है. ऐसे में भारतीय एंबेसी नागरिकों की मदद कर रही है.

मार्को रूबियो के भारत दौरे और यूएन पर क्या बोले प्रवक्ता?

जायसवाल ने बताया कि अगले हफ्ते अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत आएंगे. इस दौरे पर कई मुद्दों पर चर्चा होगी और अमेरिकी ट्रेड डील पर भी दोनों देश संपर्क में हैं. वहीं भारत में प्रदर्शनों पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के स्टेटमेंट को विदेश मंत्रालय ने अनुचित बताया है. प्रवक्ता ने कहा कि आयोग डबल स्टैंडर्ड अपना रहा है, क्योंकि दुनिया में दूसरी जगह हो रहे प्रदर्शनों पर उसने कोई टिप्पणी नहीं की है.



Source link