Last Updated:
Chamba Protest: हिमाचल प्रदेश के चंबा में गोहत्या के मामले को लेकर भारी हंगामा हुआ है. सिल्लाघ्राट क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया और बाजार बंद रखा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह डीसी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे.
चंबा जिले के सिल्लाघ्राट क्षेत्र में गोवंश को अवशेष मिले थे.
चंबा. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गोहत्या को लेकर काफी बवाल हुआ है. हालांकि, शिकायत के बाद चंबा पुलिस ने 13 अक्तूबर को मामला दर्ज कर लिया था. लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने चंबा बाजार में हंगामा किया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी.
जानकारी के अनुसार, चंबा जिले के सिल्लाघ्राट क्षेत्र में गोवंश को अवशेष मिले थे. सिल्लाघ्राट पंचायत के साथ लगती घघरोथा पंचायत के गांव सनोथा के पास यह घटना पेश आई और इस वजह से लोग नवरात्रि के चलते भड़क गए और इलाके में तनाव का माहौल बन गया. इस विरोध में बुधवार को चंबा बाजार बंद रखा गया है और इस दौरान मेडिकल स्टोर के अलावा सारी दुकानें बंद रखी गईं. मौके पर हंगामा बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया.
Bazar Band, Tempo Mirror Broken…Massive Protest In Chamba After Cow Slaughter Allegations. Hindu Outfits Block Road. FIR Registered.
#himachalpradesh @BajrangDalOrg https://t.co/oOJt70MTJR