‘मैया के कोमल-कोमल बाल’…माता के श्रृंगार पर बना अनोखा भजन, सुनते ही भावुक हो रहे भक्त

‘मैया के कोमल-कोमल बाल’…माता के श्रृंगार पर बना अनोखा भजन, सुनते ही भावुक हो रहे भक्त


होमताजा खबरधर्म

मैया के कोमल-कोमल बाल…माता के श्रृंगार पर बना अनोखा भजन, सुनते ही भक्त भावुक

Last Updated:

Jamshedpur Navratri 2026: नवरात्र के अवसर पर जमशेदपुर के युवा कलाकार चंदन सिंह ने ‘मैया के कोमल-कोमल बाल’ नामक एक नया भक्ति गीत तैयार किया है, जो शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में गूंज रहा है और भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Top Deals Inside

जमशेदपुर: नवरात्र शुरू होते ही पूरा जमशेदपुर माता रानी की भक्ति में लीन हो गया है. शहर के मंदिरों से लेकर भव्य दुर्गा पूजा पंडालों तक हर तरफ मां दुर्गा के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. कोई पूजा-पाठ कर रहा है, तो कोई भजन और कीर्तन के जरिए माता रानी की आराधना कर रहा है. इसी बीच जमशेदपुर के युवा कलाकारों ने मां दुर्गा को समर्पित एक खूबसूरत गीत तैयार किया है, जो इन दिनों भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस गीत का नाम ‘मैया के कोमल-कोमल बाल’ है.

मां की खूबसूरती से लेकर ममता और शक्ति का वर्णन
युवा कलाकार चंदन सिंह बताते हैं कि इस गीत में माता रानी की खूबसूरती, उनकी शक्ति, ममता, दयालुता और कृपा का वर्णन किया गया है. गीत के माध्यम से मां के उस स्वरूप को प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है, जिसमें वह अपने भक्तों पर स्नेह बरसाती हैं और उनके दुख-दर्द दूर करती हैं. मान्यता है कि मां दुर्गा अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उन्हें हर मुश्किल का सामना करने की शक्ति देती हैं. यही भाव इस गीत को खास बनाता है.

जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों में हुई शूटिंग
चंदन सिंह के मुताबिक, इस गीत की शूटिंग जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में की गई है. स्थानीय कलाकारों की मेहनत से तैयार इस भक्ति गीत को शहर के लोगों का अच्छा प्यार मिल रहा है. गीत को चंदन सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के बाद से ही इसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

दुर्गा पूजा पंडालों में भी गूंज रहा गीत
नवरात्र के दौरान भक्ति गीतों की धूम रहती है. ऐसे में ‘मैया के कोमल-कोमल बाल’ भी शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में सुनाई दे रहा है. स्थानीय लोगों के बीच इस गीत की चर्चा हो रही है और भक्त माता रानी की आराधना के साथ इसका आनंद ले रहे हैं. जमशेदपुर के युवा कलाकारों की यह पहल स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ भक्ति के माहौल को भी खास बना रही है.



Source link