8 महीने मेहनत बर्बाद..! कूड़े से फिर पट गई अजनार नदी, गंदगी देखकर बिट्टू तबाही ने शुरू की सफाई, Video


Last Updated:

Bittu Tabahi viral video: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अजनार नदी की सफाई करने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही ने करीब 8 महीने तक मेहनत कर नदी से कई टन कचरा निकाला था. लेकिन सफाई के कुछ ही समय बाद नदी में दोबारा प्लास्टिक बैग और अन्य कचरा जमा हो गया. बिट्टू तबाही ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर नदी की मौजूदा स्थिति दिखाई.

Top Deals Inside

8 महीने में कूड़े से फिर पट गई अजनार नदी, बिट्टू तबाही ने शुरू की सफाईZoom

बिट्टू तबाही की आठ महीने की मेहनत पर फिरा पानी

भोपाल. सुरेंद्र सिंह चौधरी जो सोशल मीडिया की दुनिया में बिट्टू तबाही के नाम के काफी फेमस हैं. आपने उनके नदियों की सफाई करते हुए वीडियो देखें होंगे लेकिन उन्हें अपने ही मिशन ‘नदी साफ अभियान’ को लेकर झटका लगा है और वह काफी निराश भी हुए हैं. पर्यावरण कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही को मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अजनार नदी को साफ करने में 8 महीने लगाए थे. लेकिन अब फिर से मात्र महीने बाद ही नदी प्लास्टिक बैग के साथ-साथ अन्य कचरे से भर गई है. जिसे देखकर वह निराश हो गए.

सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही जिन्हें प्रदूषित नदियों को साफ करने की अपनी कोशिशों के लिए देश अलग पहचान बनाई है. उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उस नदी की स्थिति को दिखाया है जो उन्होंने 8 महीने पहले साफ की थी. अब नदी में फिर से गंदी बह रही है. बिट्टू तबाही ने इस नदी से कई टन कचरा निकालने के लिए बिना किसी आधुनिक उपकरण या मशीन के 8 महीने अकेले ही मेहनत की थी.

महीनों की मेहनत बेकार गई
बिट्टू तबाही ने एक बार फिर अजनार नदी को साफ करते हुए वीडियो बनाया और अपनी निराशा जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी आठ महीने की मेहनत इस तरह बेकार चली जाएगी.’

View this post on Instagram





Source link