Pakistan Grooming Gang News: ‘शबीर को वापस लो, वरना भुगतो’, पाकिस्तान पर भड़का UK का नेता, वीजा-फ्लाइट बैन की धमकी


Last Updated:

UK-Pakistan Tension: ब्रिटेन में रोचडेल चाइल्ड ग्रूमिंग गैंग के पूर्व सरगना शबीर अहमद की रिहाई को लेकर विवाद बढ़ गया है. Reform UK के नेता निगेल फराज ने पाकिस्तान से उसे वापस लेने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि इनकार जारी रहने पर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा और फ्लाइट बैन लगाने के साथ ब्रिटेन में उनकी संपत्ति फ्रीज करने पर भी विचार किया जा सकता है.

Top Deals Inside

'शबीर को वापस लो, वरना', पाकिस्तान पर भड़का UK का नेता, वीजा बैन की धमकीZoom

निगेल फराज.

UK News: ब्रिटेन में बच्चियों के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए गए शबीर अहमद की रिहाई ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. रिफॉर्म UK के नेता निगेल फराज ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने शबीर अहमद को वापस लेने से इनकार जारी रखा, तो उसके नागरिकों पर वीजा और फ्लाइट बैन लगाए जा सकते हैं. फराज ने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ी तो ब्रिटेन में पाकिस्तानी नागरिकों की संपत्ति फ्रीज करने और टैरिफ लगाने जैसे कदमों पर भी विचार किया जाएगा.

फराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान शबीर अहमद को वापस लेने के लिए तैयार नहीं होता, तो वह प्रतिबंध लगाने से पीछे नहीं हटेंगे. फराज ने कहा, ‘अगर उन्हें लड़ाई चाहिए, तो मैं उन्हें लड़ाई दूंगा.’

शबीर अहमद की रिहाई पर क्यों भड़के निगेल फराज?

शबीर अहमद 73 साल का है और रोचडेल चाइल्ड ग्रूमिंग गैंग का पूर्व सरगना रहा है. पीड़ित लड़कियां उसे ‘डैडी’ के नाम से जानती थीं. साल 2012 में उसे बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कई अपराधों में जेल की सजा सुनाई गई थी, जिनमें रेप भी शामिल था. अहमद उन नौ लोगों में शामिल था, जिन्हें रोचडेल और ओल्डहम में दो टेकअवे रेस्टोरेंट से जुड़ी घटनाओं में लड़कियों का यौन शोषण करने का दोषी पाया गया था. इस मामले ने ब्रिटेन में बच्चों के यौन शोषण और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लंबे समय तक बहस छेड़ी थी. फराज ने अपने वीडियो में कहा कि अहमद अब इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिमी इलाके में आजाद रह रहा है. उन्होंने ग्रूमिंग गैंग के बजाय ऐसे मामलों के लिए ‘रेप गैंग’ शब्द को ज्यादा सही बताया और पाकिस्तान से उसे वापस लेने की मांग की.



Source link