Malpua: परफेक्ट सॉफ्ट मालपुआ बनाने की सामाग्री लिस्ट और तरीका

Malpua: परफेक्ट सॉफ्ट मालपुआ बनाने की सामाग्री लिस्ट और तरीका


होमफोटोलाइफ़फूड

मां दुर्गा को लगाएं मालपुए का भोग, जानें मालपुआ बनाने की सामाग्री और विधि

Last Updated:

Malpua Recipe: यदि आप नवरात्रि में मां दुर्गा को घर पर बने प्रसाद का भोग लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो मालपुआ इसके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. मालपुआ एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है. इसे घर पर बनाना भी आसान है. आइए जानते हैं सॉफ्ट और स्वादिष्ट मालपुए बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इन्हें बनाने का सही तरीका क्या है.

Top Deals Inside

मालपुआ एक तरह का भारतीय पकवान है, जिसे कई तरह से तैयार किया जाता है. मीठा पकवान होने के कारण इसे पूजा-पाठ में भोग के रूप में भी इस्तमाल किया जाता है. मालपुआ की सबसे खास बात ये है कि आप इसे कम से कम सामाग्री से भी तैयार कर सकते हैं. सदियों से भारत में मालपुआ को कई खुशियों के मौके, त्योहार पर बनाया जाता रहा है.

मालपुआ बनाने के लिए सामग्री- 1 कप मैदा या आटा, आधा कप सूजी, एक चौथाई कप नारियल का बुरादा, एक चौथाई कप चीनी, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, डेढ़ कप दूध, कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश, तलने के लिए घी. चाशनी बनाने के लिए- 1 कप चीनी, 1 कप पानी, थोड़ी मात्रा में इलायची पाउडर.

मालपुआ बनाने का तरीका- सबसे पहले बैटर तैयार करें. इसके लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, नारियल का बुरादा और चीनी डालें. अब इसमें सौंफ और इलायची पाउडर मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें, ताकि मिश्रण एकसार हो जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दूध डालकर घोल बनाएं- अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें. इससे गांठें नहीं पड़ेंगी. बैटर को अच्छी तरह मिलाकर चिकना घोल तैयार कर लें. इसके बाद इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर मिला दें. अब इसे तलने से पहले 15 के लिए मिश्रण को ढक कर छोड़ दें. ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा. वरना मालपुआ कढ़ाई में डालते ही फैल जाएगा या तली में चिपक सकता है.  

घी में तलें मालपुए- एक कड़ाही में घी गर्म करें. अब तैयार बैटर को कलछी की मदद से कड़ाही में डालें. ध्यान रखें आपको कलछी को ज्यादा घुमाने की जरूरत नहीं है. कलछी को एक जगह पर रखते हुए बैटर को डालें. बैटर अपने आप ही गोलाकार हो जाएगा. मध्यम आंच पर मालपुए को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि मालपुए अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं.

तैयार करें चीनी की चाशनी- एक बर्तन में बराबर मात्रा में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. चीनी घुलने तक इसे उबालें. अब इसमें थोड़ा इलायची पाउडर मिला दें. अब तले हुए मालपुओं को कुछ देर के लिए तैयार चाशनी में डाल दें, ताकि वे मिठास अच्छी तरह सोख लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। ‘लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.’



Source link