Last Updated:
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दल अपने-अपने हथकंडे आजमाने में जुट गए हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने चुनावी रथ तैयार कर लिए हैं, जिसके रंग को लेकर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने हमला बोला है. इस बार के रथ पर पीडीए को लेकर खास संदेश भी लिखा गया है.
अखिलेश यादव का चुनावी रथ तैयार.
लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुख्या अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे प्रदेश में रथ यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं. वैसे जब भी लोकसभा चुनाव होता है या फिर विधानसभा चुनाव उससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया रथ यात्रा निकलते हैं और अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करते हैं. लेकिन इस बार जैसे ही समाजवादी पार्टी के मुख्या अखिलेश यादव का रथ समाजवादी पार्टी दफ्तर पहुंचा. सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगा दिया कि इस बार अखिलेश यादव ने अपने रथ का रंग भगवा कर लिया है.
पुराने फॉर्मूले पर लौटी समाजवादी पार्टी?
हर बार की तरह इस बार के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मुख्या अखिलेश यादव रथ यात्रा करेंगे. सूत्र बताते हैं कि अगले महीने से रथ यात्रा की शुरुआत होगी और पूरे प्रदेश में यानी हर जिले में अखिलेश यादव का रथ पहुंचेगा. समाजवादी पार्टी के नेता यह दावा करते हैं कि जब अखिलेश यादव रथ यात्रा निकालते हैं तो लोग अपने दुख और तकलीफों को उनसे साझा करते हैं. वैसे जानकार बताते हैं कि समाजवादी पार्टी का अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का या एक पुराना फॉर्मूला है.
ओपी राजभर ने रथ के रंग को लेकर बोला हमला
वैसे इस बार का रथ यात्रा से पहले ही रथ सुर्खियों में आ गया है. क्योंकि योगी सरकार में मंत्री और सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के रथ पर सवाल खड़ा किया है और कहा है कि इस बार अखिलेश यादव ने अपने रथ का रंग लाल से बदलकर भगवा कर लिया है. हम आपको तस्वीर दिखा रहे हैं रथ का जब रथ समाजवादी पार्टी दफ्तर में दाखिल हो रहा था. तो दूसरी तरफ 2024 लोकसभा चुनाव में जिस रथ पर अखिलेश यादव सवार होकर हर जिले में घूम रहे थे, उसकी तस्वीर दिखाते हैं. आप खुद तय करिए की क्या अखिलेश यादव के रथ का रंग बदला है ??
नए रथ में क्या है खास
एक बात तो तय है कि 2022 विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति बदली थी. PDA का फार्मूला लेकर आए और इसके जरिए 2024 लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण किया और उत्तर प्रदेश की सबसे नंबर वन पार्टी उभर कर सामने आए. इस बार के रथ में 2022 के मुकाबले पोस्टर बदल गया है. पोस्ट में लिखा है पीडीए सामाजिक आंदोलन है. इसके अलावा रथ पर यह भी लिखा है कि पड़ा सामाजिक न्याय का संघर्ष है. इसके अलावा विंडशील्ड पर डॉक्टर अंबेडकर समेत कई महापुरुषों की तस्वीर है.
चुनाव जीतने के लिए नहीं छूट रहा कोई भी तरीका
अखिलेश यादव के रथ यात्रा पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी टिपण्णी की है और वहीं अखिलेश यादव से कहा है कि 2047 तक समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज नहीं हो पाएगी. तो अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर राजनीतिक हमला बोला है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कोई भी राजनीतिक पार्टी कोई कोर कसर जनता को लुभाने का नहीं छोड़ना चाहती है. जातीय समीकरण से लेकर विकास के मुद्दे और महापुरुषों की बातें जनसभा में लगातार हो रही है. सभी पार्टी के नेता लोगों की दिक्कतें परेशानी दूर करने की बात कह रहे हैं और वादा कर रहे हैं. लेकिन, जनता सब कुछ जानती है. EVM पर बटन दबाने से पहले कुछ नहीं बोलती. लेकिन, इसके साथ होती है उसकी सरकार पूरी बहुमत से बनती है.