Last Updated:
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आज (20 सितंबर 2026, दिन रविवार) ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है लेकिन गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं. राजधानी भोपाल में दिन के समय बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है.
आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. (सांकेतिक तस्वीर)
जबलपुर. मध्य प्रदेश (MP Ka Aaj Ka Mausam) में मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है. राज्य से मानसून की विदाई सामान्य तौर पर दो अक्टूबर के आसपास होती है. हालांकि इससे पहले सितंबर के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है. बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया सिस्टम राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ा सकता है. भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 सितंबर से राज्य में एक मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है. फिलहाल आज यानी 20 सितंबर 2026, दिन रविवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा. भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है लेकिन गरज-चमक के साथ तेज रफ्तार हवा परेशानी करेगी.
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ज्यादातर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान खुले में, टिन शेड, हल्की नुकीली या धारदार वस्तुओं आदि के आसपास न खड़े हों.
भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी भोपाल में आज थोड़े बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है. दिन के तापमान में तेजी देखने को मिलेगी यानी दोपहर में उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी. राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी आज कुछ इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग का सटीक पूर्वानुमान
गौरतलब है कि जैसा कि मौसम विभाग ने अंदेशा जताया था कि 15 सितंबर के बाद मानसून कमजोर पड़ेगा, ठीक वैसा ही देखने को मिल रहा है. बारिश की तीव्रता में कमी दिख रही है. इस बार कई जिलों में औसत से कम बारिश हुई है. राज्य के 32 जिलों में दो से 52 फीसदी तक कम बारिश हुई है. पूर्वी एमपी में बारिश का आंकड़ा अब भी कमजोर बना हुआ है. वहीं 23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. अनूपपुर से शिवपुरी तक अच्छी बारिश दर्ज की गई. भोपाल में सितंबर की औसत बारिश 7 इंच है. राजधानी में लगातार पांच साल से औसत से ज्यादा पानी बरस रहा है. पूरे राज्य में अब तक करीब 6 फीसदी कम बारिश हुई है.