Gold Silver Price Today: सोने का भाव फिर चढ़ा, चांदी की कीमत 2.19 लाख के पार, जानें आपके शहर में कितना रेट

Gold Silver Price Today: सोने का भाव फिर चढ़ा, चांदी की कीमत 2.19 लाख के पार, जानें आपके शहर में कितना रेट


सोने का भाव आज 14 अक्टूबर को MCX पर सुबह 9 बजे 148500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी का रेट भी 79 रुपये की बढ़त के साथ 219296 रुपये प्रथि किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो गोल्ड रेट 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 4185 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. सिल्वर 0.16 फीसदी फिसलकर 59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि दुनिया की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ और वित्तीय स्थिरता पर कई रिस्क मंडरा रहे हैं. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश की तेजी अचानक खत्म होना, दुनिया भर में कर्ज का बढ़ना और मिडिल ईस्ट में लंबे समय तक संघर्ष जारी रहना शामिल है. इन चिंताओं से ग्लोबल अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, जिसका असर शेयर बाजारों पर भी पड़ सकता है. अब निवेशक अमेरिका के सितंबर महीने के महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं. इन आंकड़ों से संकेत मिल सकता है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला ले सकता है. अगर आप आज सोने-चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले सोने-चांदी की कीमतों को चेक कर लें.

सोने का भाव कितना?

भारत के ज्यादातर बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 14,928 रुपये प्रति ग्राम है. दिल्ली में इसकी कीमत 14,943 रुपये, जबकि अहमदाबाद और वडोदरा में 14,933 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट ज्यादातर शहरों में 13,684 रुपये प्रति ग्राम है. दिल्ली में यह 13,699 रुपये और अहमदाबाद-वडोदरा में 13,689 रुपये है.

18 कैरेट सोने की कीमत चेन्नई में सबसे ज्यादा 11,239 रुपये प्रति ग्राम है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में इसका भाव 11,196 रुपये है. दिल्ली में 11,211 रुपये, जबकि अहमदाबाद और वडोदरा में 11,201 रुपये प्रति ग्राम है.

आज चांदी का रेट

4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी सोमवार को कारोबार के अंत में गिरावट के साथ 2,22,877 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी एक कीमती मेटल है, जिसमें निवेशक बड़े पैमाने पर कारोबार करते हैं. पुराने समय से ही इसका इस्तेमाल पैसे के रूप में और अपनी संपत्ति की कीमत बनाए रखने के लिए किया जाता रहा है. सोने के मुकाबले चांदी कम लोकप्रिय है, लेकिन निवेशक अपने निवेश में डायवर्सिफिकेशन लाने, इसकी कीमत का फायदा उठाने और महंगाई बढ़ने के दौरान अपने पैसे की वैल्यू बनाए रखने के लिए इसमें निवेश कर सकते हैं.

असल में, सोने और चांदी में निवेश करने पर ब्याज नहीं मिलता है. जब बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न बढ़ता है या बाजार को लगता है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रहेंगी, तो निवेशक सोने-चांदी के बजाय ऐसे ऑप्शन में पैसा लगाना पसंद कर सकते हैं, जिनसे ब्याज मिलता है. इससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है. इसके उलट, डॉलर कमजोर होने और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने पर सोने-चांदी की कीमतों को सहारा मिल सकता है.



Source link