‘आदिपुरुष’ के ‘रावण’ को लोगों ने किया ट्रोल, राज बब्बर के बेटे को भा गया सैफ अली खान का लुक, यश से बताया बेहतर


Last Updated:

3 साल पहले साल 2023 में आदिपुरुष आई थी जिसमें सैफ अली खान ने रावण का रोल अदा किया था. अपने इस रोल के लिए एक्टर काफी ट्रोल हुए थे. सैफ को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर का कहना है कि सैफ का अभिनय और लुक शानदार था. आर्य बब्बर ने यश की अपकमिंग रामायण पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनका लुक केजीएफ जैसा है. हालांकि आर्य का मानना है कि फिल्म की एक झलक देखकर किसी को भी अपनी राय नहीं बनानी चाहिए.

Top Deals Inside

'आदिपुरुष' के 'रावण' को लोगों ने किया ट्रोल, राज बब्बर के बेटे को भा गए सैफ Zoom

सैफ अली खान ने ‘आदिपुरुष’ में रावण का रोल अदा किया था.

नई दिल्ली.  नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. अब राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बतौर रावण यश के लुक पर सवाल खड़े किए हैं. वो कहते हैं कि एक्टर के लुक में कुछ नया नहीं है और वो बिलकुल ‘केजीएफ’ की तरह ही लग रहे हैं. इसके साथ ही आर्य बब्बर ने कहा उन्हें ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान का किरदार ज्यादा अच्छा लगा था.

वैराइटी इंडिया के साथ बात करते हुए आर्य बब्बर ने कहा कि उन्हें आदिपुरुष में सैफ अली खान एक्टर के तौर पर सैफ काफी अच्छे लगे थे. उन्होंने कहा कि कोई भी कलाकार उतना ही अच्छा प्रदर्शन कर पाता है, जितनी समझ और व्याख्या निर्देशक की होती है. एक एक्टर पर्दे पर कैसा दिख रहा है इसका पूरा श्रेय डायरेक्टर का होता है.

आर्य बब्बर ने की सैफ अली खान की तारीफ

आर्य बब्बर के अनुसार ‘आदिपुरुष’ में सैफ ने रावण को जिस तरह निभाया, वह भी निर्देशक की कल्पना का हिस्सा था. आर्य के मुताबिक, सैफ ने इस किरदार में एक अलग तरह की इंटेंसिटी लाने की कोशिश की थी. ऐसे में फिल्म में रावण के लुक या उसके चित्रण को लेकर अभिनेता को अकेले जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. उन्होंने सैफ के लुक की यश के लुक से तुलना भी. हालांकि आर्य बब्बर ने कहा कि सिर्फ एक झलक देखकर पूरा नजरिया बना लेना सही नहीं है.

यश के रावण लुक को बताया केजीएफ जैसा

राज बब्बर के बेटे कहते हैं कि यश की दाढ़ी और उनका ओवरऑल लुक उन्हें ‘केजीएफ’ की याद दिलाता है. उन्हें लगता है कि इस बार बदलाव मुख्य रूप से कॉस्ट्यूम में दिखाई देता है. आर्य ने कहा कि उन्होंने यश का एक अलग अंदाज फिल्म ‘टॉक्सिक’ में देखा था, लेकिन ‘रामायण’ में सामने आए लुक में उन्हें वैसा बदलाव नजर नहीं आया.

इसके साथ ही आर्य ने ये उम्मीद भी जताई कि पूरी फिल्म देखने के बाद यश का किरदार एक अलग अनुभव दे सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि यश और निर्देशक नितेश तिवारी की कोशिश फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की दिखाई देती है. बता दें कि आर्य बब्बर खुद भी स्टेज पर रावण का रोल अदा करने वाले हैं. वो महाबली के नाम के नाटक में रावण का रोल अदा करेंगे.





Source link