पटना में सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर, STF ने कुख्यात बदमाश शुभम को पैर में गोली मारकर किया अरेस्ट


Last Updated:

Bihar Police Encounter: पटना में 14 अक्टूबर की सुबह पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई. फतुहा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कुख्यात अपराधी शुभम उर्फ झामो को गोली मार दी. जिससे वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी की क्राइम कुंडली खंगाली जा रही है.

Top Deals Inside

पटना में पुलिस एनकाउंटर, STF ने कुख्यात बदमाश के पैर में मारी गोलीZoom

पटना पुलिस से मुठभेड़ में क्रिमिनल शुभम घायल. (प्रतीकात्मक तस्वीर.)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में सुबह-सुबह धायं-धायं हो गई. यहां 14 अक्टूबर की सुबह पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई. फतुहा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कुख्यात अपराधी शुभम उर्फ झामो को गोली मार दी. गोली उसके पैर में लगी है. घायल अपराधी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही शुभम ने गोली चला दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया.

पुलिस टीम पर की थी फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, पुलिस और एसटीएफ की टीम फतुहा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी. इसी दौरान कुख्यात अपराधी शुभम उर्फ झामो ने पुलिस टीम को देखते ही गोली चला दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान शुभम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया.

आलमगंज के गुड़ की मंडी का रहने वाला है शुभम
घायल अपराधी की पहचान शुभम कुमार उर्फ झामो के रूप में हुई. वह पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित गुड़ की मंडी मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है. गोली उसके पैर में लगी है. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.



Source link