Health Tips: हार्वर्ड के डॉक्टर ने बताया- 6 काम कर लीजिए, बिना दवा पेट का एसिड निकल जाएगा


Last Updated:

Doctor Tips to Manage Acid in Stomach: सुबह उठने के कुछ समय बाद ही पेट में बंवडर मचने लगता है? अगर ऐसा है तो आप अकेले नहीं है. कुछ लोगों को अक्सर पेट फूला-फूला रहता है. अगर कोई अन्य बीमारी नहीं है तो इसकी वजह है पेट में ज्यादा एसिड. जब पेट में ज्यादा एसिड बनने लगता है तो हमेशा पेट फूला हुआ रहता है. इसके लिए हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से प्रशिक्षित डॉ. सौरव सेट्ठी ने 6 उपाय बताए हैं जो बिना दवा ठीक हो सकता है.

Top Deals Inside

पेट में एसिड की परेशानी के लिए हार्वर्ड के गैस्ट्रो डॉक्टर ने बताया 6 तरीके Zoom

पेट फूलने की समस्या से कैसे निपटें. Photo : AI

How to Manage Acid in Stomach: हमारा पेट बायोकेमिकल प्रोसेसिंग यूनिट की तरह काम करता है जिसमें एक साथ सैकड़ों तरह की चीजें जाती है और वह सबका प्रोसेस कर उससे पोषक तत्वों को निकाल लेता है. जब हमारे पेट में भोजन जाता है तो उस कठोर टुकड़े को तोड़ने के लिए हाइड्रोक्लोरिक एसिड निकलता है. यह एक पावरफुल सॉल्वेंट है. हाइड्रोक्लोरिक एसिड के अलावा कई तरह के हार्मोन और अन्य रसायन होते है. सामान्य तौर पर हमारे पेट में 150 ग्राम हाइड्रोक्लोरिक एसिड और कुछ गैसे हमेशा रहती है लेकिन जब यह बढ़ जाती है तब दिक्कतें शुरू हो जाती है. एसिड के बढ़ने से पेट फूलने लगता है और यह जीवन को असहज कर देता है. इससे गैसें भी बढ़ने लगती है. यह स्थिति किसी भी इंसान के जीवन की गुणवत्ता को कमजोर कर सकती है. भारतीय मूल के अमेरिकी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हार्वर्ड हेल्थ के डॉ. सौरभ सेठी ने इस एसिडिटी की समस्या से निपटने के लिए 6 तरीके बताए हैं. उनका दावा है कि यदि व्यक्ति इस तरीके को अपने जीवन में अपना लें तो निश्चित रूप से कुछ दिनों के अंदर एसिडिटी की समस्या से मुक्ति मिल सकती है. खास बात यह है कि इसके लिए दवा खाने की भी जरूरत नहीं होगी.

क्या हैं ये 6 उपाय

  1. बाई तरफ सोएं-रात में सोने के समय जिस करवट आप सोते हैं उसे ध्यान से गौर कीजिए. डॉ. सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पेज पर बताया है कि रात में सोते समय बाई करवट सोना चाहिए. इससे पेट का एसिड तेजी से साफ होता है और आंतों में एसिड ज्यादा देर तक नहीं टिकता. बाईं तरफ सोने से गुरुत्वाकर्षण के कारण पेट का एसिड और खाना नीचे ही रहता है, जिससे यह खाने की नली यानी ओएसेफेगस में ऊपर नहीं आ पाता. इस कारण एसिडिटी या सीने में जलन जैसी समस्या नहीं होती है.
  2. रात में सोने से पहले करें ये काम-यह बात अक्सर कही जाती है कि रात में खाते ही बिस्तर न पकड़ लें. डॉ. सौरव सेठी कहते हैं कि रात में बिस्तर पर जाने और खाने के बीच में कम से कम तीन घंटे का गैप होना चाहिए. इससे पेट में एसिड तेजी से नीचे चला जाता है. यही कारण है कि हमारे देश में सदियो से रात में सवेरे खाने की परंपरा रही है. लेकिन आधुनिकता के चकाचौंध में आज अधिकांश लोग देर रात से खाना खाते हैं.
  3. बेड का अगला सिरा ऊंचा रखें-डॉ. सौरव सेठी कहते हैं कि अपने बेड का अगला भाग हमेशा ऊंचा रखें. स्टडी के मुताबिक यदि आपके बेड का अगला सिरा यानी अगला दोनों पांव 6-8 इंच ऊंचा होना चाहिए. इस बेड पर जब आप सोएंगे तो अपने आप एसिड तेजी से नीचे चला जाएगा. इसके लिए कोई दवा खाने की जरूरत नहीं है. इसमें सिर्फ गुरुत्वाकर्षण का कमाल है. अध्ययन के मुताबिक अगला सिरा ऊंचा रहने से एसिडिटी की समस्या 67 प्रतिशत कम हो जाएगी.
  4. रिफाइंड चीजें कम खाएं-यदि आप रिफाइंड चीजें ज्यादा खाएंगे तो इससे पेट में एसिड की समस्या बढ़ेगी. रिफाइंड का मतलब होता है जब गेहू को आटा के बजाय उसे रिफाइंड कर अन्य चीजें बनाई जाए. जैसे सूजी रिफाइंड हो गई. इसी तरह मैदा उससे भी ज्यादा खतरनाक-यह प्रोसेस्ड हो गया. पैकेटबंद बिस्किट और अन्य चीजें भी रिफाइंड ही है. इसलिए यदि आप रिफाइंड चीजें, ज्यादा मीठी चीजें ज्यादा खाएंगे तो एसिड की समस्या बढ़ेगी.
  5. खाने के बाद वॉक-यह बात भी अक्सर कही जाती है लेकिन लोग कम ही करते है. डॉ. सौरव सेठी कहते हैं कि हमने अपने अनुभव के आधार पर देखा है कि यदि आप खाने के बाद 10 मिनट भी वॉक कर लेते हैं तो एसिडिटी की समस्या का अंत हो जाता है. अगर आप रात में खाने के बाद ऐसा करें तो यह और ज्यादा उत्तम है.
  6. खाने के बाद च्यूइंगम-खाने के बाद शुगर फ्री च्यूइंगम खाएं. च्यूइंगम खाने की नली को तेजी से संकुचित करता है जिसकी वजह से भोजन और एसिड तेजी से नीचे चले जाते हैं. हालांकि डॉ. सौरव सेठी कहते हैं कि च्यूइंगम में पिपरमिंट न चबाएं. इससे एसिड और बढ़ता है. यह वॉल्व को ढीला कर देता है जिससे एसिड उपर की ओर उठने लगता है.



Source link