MP CG TOP NEWS LIVE: नवरात्रि में लाडली बहनों को बड़ी सौगात, बैतूल में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Top Deals Inside

MP CG NEWS: नवरात्रि में लाडली बहनों को सौगात, रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शवZoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

नवरात्रि में लाडली बहनों को बड़ी सौगात, आज आएगी 41वीं किश्त
नवरात्रि में लाडली बहनों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लाडली बहना योजना की 41वीं किश्त ट्रांसफर करेंगे. 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी. जून 2023 से अब तक 40 किश्त जारी हो चुकी हैं. सीएम उमरिया के गुरुवाही से सिंगल क्लिक से राशि जारी करेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री उमरिया में 144 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे.

बैतूल में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
बैतूल में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. शव की शिनाख्त भीमनगर निवासी शांता पाटिल के रूप में हुई है. अब तक घटना की वजह सामने नहीं आई है. जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गंज अंडरपास के नजदीक रेलवे ट्रैक पर शव मिला है.



Source link