दिल्ली में यहां आज भी सिर्फ ₹4000-6000 में मिलता है 2 BHK, स्टूडेंट का है सबसे पसंदीदा, जानें लोकेशन

दिल्ली में यहां आज भी सिर्फ ₹4000-6000 में मिलता है 2 BHK, स्टूडेंट का है सबसे पसंदीदा, जानें लोकेशन


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में यहां आज भी सिर्फ ₹4000-6000 में मिलता है 2 BHK, जानें लोकेशन

Last Updated:

Delhi Dwarka Cheap Room News: दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 8 से 10, सेक्टर 3 और द्वारका मोड़ कम किराए पर घर और हॉस्टल के लिए सबसे सस्ते और बेहतरीन विकल्प हैं. यहां 4000 से 6000 रुपए में 1BHK और 2BHK मिल जाते हैं. यहां बड़ी संख्या में स्टूडेंट भी रहते हैं. आइये जानते हैं इस इलाके के बारे में.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

नई दिल्ली: दिल्ली का द्वारका बहुत तेजी से विकसित हो रहा है. खास तौर पर द्वारका सेक्टर 8 से लेकर द्वारका सेक्टर 21 तक बहुत तेजी से विकास का काम हो रहा है. साइबर सिटी हब के तौर पर भी द्वारका को विकसित किया जा रहा है. एजुकेशन की बात करें, तो नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी से लेकर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी तक यहां पर मौजूद हैं.

इस वजह से सबसे बड़ी तादाद में यहां पर स्टूडेंट्स भी रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर द्वारका में किसी को किराए पर घर लेना हो अगर वह अपने परिवार के साथ रहना चाहता है या फिर वो स्टूडेंट हो तो द्वारका के कौन से ऐसे सेक्टर हैं, जो बहुत सस्ते हैं, जहां पर आपको 4000 से लेकर के 6000 रुपए में 2 बीएचके से लेकर 1 बीएचके तक आसानी से मिल जाएगा. अगर आप नहीं जानते हैं तो यह खबर आपके लिए है.

सेक्टर 8 से लेकर सेक्टर 10 में है बहुत विकल्प

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 8 से लेकर सेक्टर 10 तक में कई बेहतरीन किराए के मकान के आपके पास विकल्प मौजूद हैं. आपको बता दें कि दिल्ली के द्वारका सेक्टर 8 सेक्टर 9 और सेक्टर 10 में मेट्रो आसानी से जाती है. मेट्रो की कनेक्टिविटी इन सेक्टर में काफी अच्छी है. सेक्टर 8 से लेकर सेक्टर 10 तक में किराए के जो घर है चाहे वह 1 बीएचके हो या फिर 2 बीएचके यहां पर इनका किराया 4000 रुपए से लेकर 6000 रुपए के बीच में है. इसीलिए सेक्टर 8 से लेकर सेक्टर 10 के बीच में आपको तमाम गर्ल्स हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल के साथ ही कई ऐसे अपार्टमेंट मिलेंगे जो किराए पर होते हैं. और तो और यहां पर लोग अपने घरों में भी किराए पर किराएदार रखना पसंद करते हैं.

सेक्टर 3 और द्वारका मोड़ भी है बेहद सस्ता

सेक्टर 8 से लेकर सेक्टर 10 के अलावा भी द्वारका में सेक्टर 3 और द्वारका मोड़ भी काफी सस्ते हैं. द्वारका मोड़ तक आपको मेट्रो की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलती है. द्वारका मोड़ में आपको 3000 से लेकर 5000 रुपए के बीच में भी एक कमरा, किचन और वॉशरूम तक मिल जाएगा. इसके अलावा सेक्टर 3 में भी ऐसे ही कमरे आपको मिलेंगे क्योंकि यहां पर पूर्वांचल क्षेत्र के लोग ज्यादा रहते हैं, जिन्होंने अपने खुद के घर बनवा लिए हैं. तो वो भी अपने यहां किराएदार रखते हैं. यहां पर कई छोटे अपार्टमेंट भी है. इसके अलावा हॉस्टल भी आपको यहां मिल जाएंगे. यही नहीं, यहां पर रेस्टोरेंट भी अच्छे हैं और साफ पानी की भी सुविधा नगर निगम की ओर से इन इलाकों में की गई है. यानी सारी सुविधाएं आपको यहां पर मिल जाएगी.



Source link