वैशाली नाव हादसा: पीएम मोदी और सीएम सम्राट ने किया आर्थिक मदद का ऐलान, जताया शोक


Last Updated:

बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और पीएम ने दो-दो लाख रुपये के आर्थिक मदद का ऐलान किया है. इस हादसे में कई लोगों के बच्चों की जान चली गई. इस बड़े हादसे को सुनने वाले सभी लोग सन्न पड़ जा रहे हैं.

Top Deals Inside

वैशाली नाव हादसा: पीएम मोदी ने 2-2 लाख, CM सम्राट ने किया 4-4 लाख मदद का ऐलानZoom

बिहार: वैशाली में नाव पलटने की घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संवेदना जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया. सीएम सम्राट ने राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने भी मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है.

वैशाली के रामपुर श्यामचंद वार्ड नंबर 8 में एक जगह भोज खाने जा रहे नाव पर सवार लगभग 20 बच्चों को डूबने की सूचना मिली. अभी तक 13 बच्चों के शव निकालने की खबर है. सबसे दुखद बात यह है कि मरने वालों में अधिकांश बच्चे हैं जो नाव पर सवार हो कर भोज खाने जा रहे थे. घटना राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव की है. बताया जा रहा है कि गांव के लगभग 20 लोग नाव पर सवार हो कर भोज खाने पड़ोस के गांव में जा रहे थे. इसी बीच नाव नदी में पलट गई और यह बड़ा हादसा हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी सहित तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पानी से निकाले गए लोगों को एनएमसीएच भेजा जा रहा है. आपको बता दें कि गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निजी नाव के परिचालन पर रोक लगा रखी है. इसके बावजूद लोग नाव से आवाजाही कर रहे हैं. यही वजह है कि इतना बड़ा हादसा हो गया है. हालांकि, सवाल प्रशासन से भी है कि जब अवैध नाव का परिचालन किया जा रहा था तो प्रसाशनिक स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग क्यों नहीं हुई. ऐसे में अभी 13 बच्चों के मौत की खबर आ रही है लेकिन, जिस तरह का दर्दनाक हादसा हुआ है उससे देख कर लगता है कि मौत के आंकड़ों के बढ़ने की आशंका को लेकर लोग सदमे में हैं.

वैशाली नाव हादसे में अब तक 13 बच्चों के शव निकले हैं. 7 बच्चों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ मृतक बच्चों की पहचान हुई है. इन बच्चों के नाम और पिता के नाम इस प्रकार है.

मीरा कुमारी पिता रामनरेश राय
निशु कुमारी पिता सत्येंद्र राय
अनिशा कुमारी पिता सुरेंद्र राय
सुनीता कुमारी पिता राज किशोर राय
आर्यन कुमार पिता गांधी राय
मोहन कुमार पिता अखिलेश राय
अमृता कुमारी पिता राज किशोर राय
अंकिता कुमारी पिता राज किशोर राय
पिंकी कुमारी पिता डोमन राय
नमन कुमार पिता मुकेश राय
सिकी कुमारी पिता सुरेश राय
भोनू कुमारी पिता रामप्रवेश राय
सोनम कुमारी पिता नरेश राय



Source link