ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका पर जीत से WTC में भारत को फायदा या नुकसान?
Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 214 रन से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला. जीत साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूूत कर ली है, जबकि साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर आ गया है. आइए समझते हैं भारत को इसे क्या फायदा या नुककान हुआ है.
WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर
नई दिल्ली: जोस हेजलवुड की दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 214 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ सीरीज में ही बढ़त नहीं बनाई, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के अब 11 टेस्ट मैचों में 9 जीत और 2 हार के साथ 108 अंक हो गए हैं, जबकि उसका पीसीटी 81.82 का है. इस तरह उसने WTC 2025-27 के फाइनल पहुचने की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया.
वहीं, साउथ अफ्रीका को इस हार से नुकसान उठाना पड़ा है. मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर थी, लेकिन अब वह तीसरे नंबर पर आ गई है और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका के 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ 36 अंक हो गए. वहीं, उसका पीसीटी 60.00 का हो गया है. न्यूजीलैंज की बात करें तो 52 अंक और पीसीटी 72.22 है.
WTC पॉइंट्स टेबल
ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को नुकसान या फायदा?
लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम के लिए इस बार की स्थिति खराब है. टीम इंडिया अब तक 11 मैचों में 5 जीत, 4 हार और 2 ड्रॉ के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर काबिज है. टीम इंडिया के पास अभी 68 अंक और उसका पीसीटी 51.52 है. पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम बांग्लादेश से भी पीछे है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया के लिए WTC फाइनल में जगह बनाना और मुश्किल हो गया है. क्योंकि भारत के मुकाबले अभी साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को ज्यादा मैच खेलने हैं, जिसमें उनकी स्थिति में सुधार होना तय है.
बता दें कि टीम इंडिया के पास अब आखिरी उम्मीद यही रह गई है कि उसके पास जितने भी टेस्ट मैच बचे हैं, वह सब में जीत हासिल करें. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 5 मैच और खेलेगी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए बचे से हुए सभी मुकाबले करो या मरो के हो गए हैं.