Last Updated:
UP Teacher Vacancy : यूपी सुपर टीईटी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है. इसके माध्यम से प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 12405 सहायक अध्यापकों की बहाली होगी.
UP Teacher Vacancy : सुपर टीईटी परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी.
UP Teacher Vacancy : उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. राज्य में 12405 सहायक शिक्षकों की भर्ती यानी सुपर टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है. बेसिक शिक्षा विभाक की ओर से निकाली गई इस भर्ती के जरिए प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक के तौर पर बहाली होगी. यदि आपने यूपी टीईटी या सीटीईटी परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें बिना समय गंवाए आवेदन कर देना चाहिए.
प्राइमरी शिक्षक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और एकेडमिक वेटेज के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन – 15 सितंबर 2026
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) / आवेदन प्रारम्भ- 16 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि- 15 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि- 19 अक्टूबर 2026
- परीक्षा तिथि- 3 और 4 दिसंबर 2026
शैक्षणिक योग्यता और अनिवार्य अर्हता
यूपी सुपर टीईटी के लिए योग्यता मापदंड और अनिवार्य अर्हता इस प्रकार है-
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री और साथ ही डी.एल.एड. (D.El.Ed / BTC) या बी.एड. (B.Ed.) या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स पूरा होना आवश्यक है.
टीईटी अनिवार्य- उम्मीदवारों को यूपी टीईटी या केंद्र सरकार की सीटीईटी परीक्षा पास होना जरूरी है. तभी आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा- इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र सीमा सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 साल है. आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
यूपी सुपर टीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न
यूपी सुपर टीईटी परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. दो घंटे 20 मिनट की इस परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. विषय की बात करें तो भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत), गणित, विज्ञान, पर्यावरण और सामाजिक अध्ययन, शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स और रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे.