Last Updated:
सेलिना जेटली को 15 साल की शादी के बाद तलाक का नोटिस मिला, तो वे बिखर गई थीं. उन्होंने पति पीटर हाग से शांति से अलग होने की गुजारिश की, मगर इसके उलट उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. उन्हें लीगल फीस के एवज में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने को कहा गया. बच्चों से मिलने नहीं दिया गया. एक्ट्रेस ने बताया कि वे परिवार के लिए कितनी समर्पित थीं, उसकी गवाह लारा दत्ता और डिम्पी गांगुली हैं.
नई दिल्ली: सेलिना जेटली कभी अपनी खूबसूरती और फिल्मों के चलते सुर्खियों में रहती थीं, मगर अब वे अपनी निजी के चलते ध्यान खींचती हैं. वे अपने पति पर घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना का आरोप मढ़ती रही हैं. एक्ट्रेस ने पति पर अपने बच्चों से दूर करने का इल्जाम भी लगाया. एक्ट्रेस एक बार फिर पति और ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग के साथ अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि उन्होंने अपने पति से शांति से अलग होने की ‘गुजारिश’ की थी, लेकिन उन्हें इससे मना कर दिया. उन्होंने बताया कि लारा दत्ता और डिम्पी गांगुली इस बात की गवाह हैं कि वे अपने परिवार के प्रति कितनी समर्पित थीं. (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)
सेलिना शेयर की गई तस्वीर में अपने बड़े जुड़वां बेटों विंस्टन और विराज और अपने छोटे बेटे आर्थर के साथ दिख रही हैं. आर्थर के जुड़वां भाई शमशेर की दिल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी. सेलिना और पीटर ने 2010 में हैदराबाद में शादी की थी. एक्ट्रेस ने नवंबर 2025 में मुंबई के कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी. सेलिना जेटली ने उस साल को याद किया जो पीटर हाग से अलग होने के बाद मुंबई में गुजारा था. (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)
सेलिना जेटली कहती हैं, ‘1 साल पहले 12 अक्टूबर को मैं क्रेडिट कार्ड से बुक किए गए टिकट और 1 सूटकेस के साथ मुंबई आई थी, जिसमें फाइलें, मेरी गुजर चुकी मां की साड़ी और दिल में समेटा हुआ दर्द था. मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला.’ सेलिना जेटली ने आगे आपबीती सुनाई, ‘मुझे सितंबर 2025 की शुरुआत में पोस्ट ऑफिस ले जाया गया. मुझे लगा कि यह हमारी 15वीं शादी की सालगिरह का तोहफा है. यह एक तलाक का नोटिस था.’ सेलिना ने बताया कि जब उन्होंने पति से शांति से अलग होने के लिए कहा, तो उनसे कानूनी फीस भरने के लिए सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने को कहा गया. (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सेलिना जेटली आगे कहती हैं, ‘जज ने हमारी पहली सुनवाई में हमें नवंबर तक शांति से अलग होने की कोशिश करने का समय दिया. मैंने अपने पति से गुजारिश की- ‘मैं वादा करती हूं कि मैं कोर्ट को तुम्हारे बुरे बर्ताव और ट्रॉमा के बारे में नहीं बताऊंगी. बच्चों के खातिर शांति से अलग हो जाते हैं. अपने भाई के लिए मैं कानूनी लड़ाई का खर्च कैसे उठाऊंगी? मेरे वकीलों से बात करो. मुझसे कहा गया कि अगर लीगल फीस के लिए पैसे कम पड़ें तो सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करूं. 15 साल की शादी और 4 बच्चे. क्या यह वही आदमी था?’ (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)
सेलिना जेटली ने बताया कि उनसे कहा गया था कि अगर वह अपने बच्चों से मिलना चाहती हैं, तो वह ऑस्ट्रिया नहीं छोड़ सकतीं. वे बोलीं, ‘अगले ही दिन एक कानूनी नोटिस में मेरी शादी से पहले की सभी संपत्तियों पर दावा किया गया. मुझसे कहा गया कि अगर मैं अपने बच्चों से मिलना चाहती हूं, तो तलाक के बाद ऑस्ट्रिया नहीं छोड़ सकती. हमारे ऑस्ट्रियाई अकाउंट तक मेरी कोई पहुंच नहीं थी और मुझे पता चला कि भारत में मेरी शादी से पहले की संपत्तियों को बेचने की कोशिश की जा रही थी.’ (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)
सेलिना जेटली ने आगे कहा, ‘मेरे भाई के हालात का भी मुझ पर बहुत असर पड़ा. लगातार निगरानी के बीच छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को डांटने की मेरी हरकतों को रिकॉर्ड किया जाने लगा, ताकि मुझे मानसिक रूप से अस्थिर और अक्षम मां के तौर पर दिखाया जा सके. मैं अपने बच्चों को भारत में माहौल में कैसे ला सकती थी, जहां मुझे अपने ही घर में आने से रोक दिया गया था?’
(फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)
सेलिना जेटली अपने बच्चों के बारे में बोलीं, ‘मैं अपने ऑस्ट्रियाई पड़ोसियों की मदद से रात 1 बजे वहां से निकल गई. मैंने एक हफ्ता होटल में बिताया और जूम और फोन कॉल के जरिए अपने बच्चों से बात करती रही. जिस दिन मैं अपनी शादी से पहले की प्रॉपर्टी को वापस पाने के लिए कोर्ट गई, उस दिन सारा संपर्क टूट गया. जुड़वां बच्चों में से एक ने मैसेज किया कि उनके पिता चिल्ला रहे थे कि मैंने उन्हें छोड़ दिया है. एक साल बाद भी मेरी जॉइंट कस्टडी छीनने की कोशिशें जारी हैं. मेरे बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है. उन्हें मुझसे दूर किया जा रहा है और ऑस्ट्रिया के अलग-अलग इलाकों में लगातार इधर-उधर ले जाया जा रहा है.’
(फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)
सेलिना जेटली ने अपने बच्चों के लिए अपने प्यार को दोहराते हुए कहा, ‘मेरे गवाहों में यूनाइटेड नेशन्स के ग्लोबल मुद्दों की पूर्व प्रमुख लारा दत्ता, दुबई में मेरी पड़ोसी और टीवी स्टार डिम्पी गांगुली, GISS पैरेंट-टीचर ग्रुप के जर्मन हेड, कनाडाई-पाकिस्तानी पीडियाट्रिशियन, मेरे ब्रिटिश गायनेकोलॉजिस्ट और पड़ोसी, ऑस्ट्रियाई डॉक्टर और मेरे गांव के सभी पड़ोसी शामिल हैं. वे मेरी ममता और परिवार, बच्चों के प्रति मेरे समर्पण के गवाह हैं.’ सेलिना जेटली ने आखिर में कहा, ‘फिर भी मैं न्याय का इंतजार कर रही हूं. यह एक ऐसी मां की कहानी है जो लगातार लड़ रही है. (फोटो साभार: Instagram@celinajaitlyofficial)