Last Updated:
वृषभ दैनिक राशिफल 20 सितंबर: आज वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस और निवेश में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं. नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वहीं लव लाइफ में पार्टनर को समय देना जरूरी होगा. जानिए काशी के ज्योतिषाचार्य से करियर, स्वास्थ्य, उपाय, शुभ अंक और शुभ रंग का पूरा हाल.
Vrishabh Rashifal 20 September: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 20 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात धनु राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आपकी मुलाकात नए-नए लोगों से होगी. आज आप चाहें तो कहीं लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं. आज आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल भी जरूर रखें.
कार्यक्षेत्र में मेहनत से करें काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वे अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे तो आपको धन का लाभ भी जरूर होगा. आज आप चाहें तो अपने व्यवसाय को विस्तार भी दे सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज ऑफिस में बॉस उनके कामों से खुश रहेंगे. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आज आप अपने टारगेट को पूरा भी कर पाएंगे. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज उनकी यह खोज भी पूरी होगी.
प्लॉट में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे किसी प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो भविष्य में इससे आपको बेहतर रिटर्न भी जरूर मिलेगा. आज आप चाहें तो म्यूचुअल फंड में भी पैसा निवेश कर सकते हैं. यह छोटी-छोटी बचत भविष्य में आपके लिए बड़ा सहारा बनेगी.
पार्टनर को दें वक्त
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी सामान्य होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.
गुड़ का करें दान
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप यदि गुड़ का दान करेंगे तो इससे आपको यश और कीर्ति की प्राप्ति भी होगी.