अन्ना 24 घंटे चौकन्ना… मोहम्मद शमी की क्या करके होगी टीम इंडिया में वापसी, लो पता चस गया


होमखेलक्रिकेट

अन्ना 24 घंटे चौकन्ना…क्या करके शमी की होगी टीम इंडिया में वापसी, पता चल गया

Last Updated:

Mohammed Shami Ravi Ashwin: रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी का बड़ा क्रेडिट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने को दिया है. भुवनेश्वर की वापसी के बाद मोहम्मद शमी के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं. अश्विन ने कहा कि अगर कोई लगातार कोशिश करें तो वापसी बिलकुल संभव है.

Top Deals Inside

अन्ना 24 घंटे चौकन्ना...क्या करके शमी की होगी टीम इंडिया में वापसी, पता चल गयाZoom

शमी के कमबैक पर अश्विन का बयान

नई दिल्ली: टीममेट्स के बीच ऐश अन्ना के नाम से मशहूर रविचंद्रन अश्विन को ब्रिलिएंट क्रिकेटिंग माइंड माना जाता है. खेल को लेकर उनकी समझ और सोच हमेशा जुदा और गहरी होती है. भारत के लिए 106 टेस्ट खेलने वाले 40 वर्षीय अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी और मोहम्मद शमी की संभावित वापसी पर अपनी राय रखी है.

अगले सप्ताह से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैच की टी-20 सीरीज के लिए चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है. अश्विन ने शमी के संभावित कमबैक पर भी अपनी राय दी है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि खुद भुवनेश्वर कुमार ने भी कभी अपने कमबैक के बारे में नहीं सोचा होगा. अश्विन ने कहा:

उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने, नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी करने और आरसीबी के लिए योगदान देने पर ध्यान दिया. वह जो कुछ कर सकते थे, उन्होंने किया. टीम में उनकी वापसी उनकी सफलता का इनाम है, उन्होंने उस इनाम के पीछे दौड़ नहीं लगाई बल्कि अपना काम करते रहे और सफलता उनके पीछे आई.

2025 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आखिरी बार ब्लू जर्सी में नजर आने वाले शमी की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन का मानना है कि:

यह क्रिकेटर पर निर्भर करता है. अगर किसी खिलाड़ी को विश्वास है कि वह वापसी कर सकता है तो उसे इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

बुमराह के साथ हंसी-मजाक का रिश्ता
अश्विन ने जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली के साथ अपने संबंधों के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा कि बुमराह के साथ उनका रिश्ता मुख्य रूप से हंसी-मजाक और एक-दूसरे की टांग खिंचाई पर आधारित है, जबकि कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद उनके रिश्ते में और सुधार आया. अश्विन ने कहा:

जस्सी के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं. हम हमेशा मजाक करते हैं और एक-दूसरे की टांग खींचते हैं. क्रिकेटर के तौर पर हमारे बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती इसलिए हमारा रिश्ता काफी हद तक हंसी-मजाक पर आधारित है. 

कप्तानी छोड़ने के बाद विराट से रिश्ते और अच्छे हुए
कोहली के बारे में अश्विन ने कहा कि जब इस दिग्गज बल्लेबाज ने टीम की कप्तानी छोड़ दी और एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया तब उनके संबंध और बेहतर हो गए. 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को लेकर अश्विन ने भारत को खिताब के प्रमुख दावेदारों में शामिल बताया, लेकिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका को उसकी घरेलू परिस्थितियों में कड़ी चुनौती देने वाली टीम करार दिया.



Source link