‘प्लीज मेरा हाथ मत छोड़िएगा भैया…’ चलती ट्रेन से लटका रहा चोर, फिर जो हुआ VIDEO वायरल


Last Updated:

Bhagalpur Video : बिहार के भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की कोशिश कर रहे एक शख्स को यात्रियों ने पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि वह ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चोरी करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान ट्रेन खुल गई और वह खिड़की से लटक गया. करीब 100 मीटर तक वह चलती ट्रेन के साथ लटका रहा और लोगों से माफी मांगता रहा. इसके बाद उसका संतुलन बिगड़ा और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया.

Top Deals Inside

'मेरा हाथ मत छोड़िएगा भैया' चलती ट्रेन से लटका रहा चोर, फिर जो हुआ VIDEO VIRALZoom

बताया जा रहा है कि ट्रेन खुलने के बाद आरोपी करीब 100 मीटर तक खिड़की से लटका रहा.

भागलपुर. बिहार के भागलपुर में मोबाइल चोरी की कोशिश कर रहे एक शख्स के साथ ऐसा हुआ कि उसकी जान पर बन आई. शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहे एक कथित चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया. लोगों ने उसका हाथ ट्रेन की खिड़की के अंदर पकड़ रखा था, तभी अचानक ट्रेन खुल गई. इसके बाद वह चलती ट्रेन की खिड़की से लटक गया.

बताया जा रहा है कि ट्रेन खुलने के बाद आरोपी करीब 100 मीटर तक खिड़की से लटका रहा. इस दौरान वह लोगों से माफी मांगता रहा. कुछ देर बाद उसका संतुलन बिगड़ा और वह चलती ट्रेन से नीचे प्लेटफॉर्म पर गिर गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि उसकी जान बच गई.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे किसी यात्री ने इसका वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कथित मोबाइल चोर को ट्रेन की खिड़की से लटका देखा जा रहा है. घटना भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है.

हालांकि, घटना की तारीख, आरोपी की पहचान और उसकी चोटों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है. चलती ट्रेन से इस तरह लटकना बेहद खतरनाक हो सकता था और इसमें उसकी जान भी जा सकती थी.



Source link