शाई होप पर शुभमन गिल के टीम की नजर, आईपीएल में दोबारा खेल सकते हैं कीपर
Last Updated:
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने कहा, “होप शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने भी उनकी बल्लेबाजी देखी होगी वो जानते होंगे कि कितने कमाल नजर आए हैं. वह पुल, कवर बहुत अच्छा खेलते हैं. खड़े-खड़े भी क्या शॉट खेलते हैं.’ उनके आईपीएल में खेलने की संभावना पर बात करते हुए बताया दो टीमों के नाम
शाई होप पर दो आईपीएल टीमों की पैनी नजर
नई दिल्ली. जब फॉर्म आपके साथ होता है तो फ्यूचर अपने आप बेहतर बनने लगता है, जब गेंद बैट के स्वीट पार्ट से टकराती है तो उससे निकलने वाली आवाज दूर-दूर तक जाती है. वेस्टइंडीज के कप्तान के भारतीय दौरे पर अच्छे दिन चल रहे है जिसकी वजह से उनके बैट से रनों की बारिश तो हो ही रही है जिसकी वजह से उन पर अब पैसों की बारिश होने वाली है. क्रिकेट जानकारों की माने तो जिस तरह से भारतीय पिचों पर होप ने आसानी से रन बनाया उसको देखते हुए दो आईपीएल टीम उनके तरफ उम्मीद के साथ देक रहीं होगी.
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने कहा, “होप शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने भी उनकी बल्लेबाजी देखी होगी वो जानते होंगे कि कितने कमाल नजर आए हैं. वह पुल, कवर बहुत अच्छा खेलते हैं. खड़े-खड़े भी क्या शॉट खेलते हैं.’ उनके आईपीएल में खेलने की संभावना पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में मिडिल आर्डर में खेलने का मौका मिलता था, जो उनकी आइडल पोजीशन नहीं है. टी20 की बात करें तो मैं उन्हें ओपनर के तौर पर देख रहा हूं. अब कौन सी फ्रेंचाइजी है, जिसे ओपनर और कीपर चाहिए.ये बड़ा सवाल है.
शाइ होप किस आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं?
पूर्व ओपनर ने कहा कि अगर निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स से चले जाते हैं और ऋषभ पंत पहले ही जा चुके हैं. तो ऐसे में वह LSG में आ सकते हैं. बल्लेबाज, ओपनर, विकेटकीपर हैं वह टॉप पर बल्लेबाजी करें, ओपनर या नंबर-3 पर खेलें तो अच्छे साबित हो सकते हैं. आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि कहा, ‘जो बंदा भारत में इतना अच्छा खेलता हो जिसको स्पिन और पेस, दोनों से कोई फर्क नहीं पड़ता हो. ऐसा लगता है कि ये पिचें इन्हीं के लिए बनी हों, तो क्यों नहीं उन्हें एक और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है. आकाश चोपड़ा ने गुजरात का नाम लेते हुए सुझाव दिया कि अगर गुजरात टाइटंस चाहे कि हम टॉम बैंटम को छोड़ दें, शाइ होप को ले आते हैं. होप को लाने से ये फायदा होगा कि जोस बटलर नंबर-3 पर खेलते हैं तो वह उनके विकल्प हो जाएंगे. कोई भी टीम होप को ले एत बात तो तय है कि उन्होंने इस दौरे पर एक बड़ा असर छोड़ा है.
भारत दौरे पर प्रदर्शन
फटाफट क्रिकेट और वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज की कप्तानी कर रहे शाई होप ने इस दौरे पर कई कमाल की पारियां खेली. खासतौर पर गुवाहाटी में जिस तरह होप ने शतक लगााकर रिकॉर्डतोड़ रन चेज किया वहीं रांची में खेले गए टी-20 में एक रनचेज करते हुए शतक लगाया. विकेटकीपर बल्लेबाज इस बार के भारत दौरे पर तीन शतक लगा चुका है जो उनकी आईपीएल के लिए मार्केट वैल्यू को काफी बढ़ा चुका है.