Last Updated:
who is tanay tyagrajan: रणजी ट्रॉफी में पहली बार कप्तानी कर रहे मोहम्मद सिराज को पहले मुकाबले में जीत दिलाने वाले तनय त्यागराजन ने दोनों पारियों में कमाल की गेंदबाजी की. हैदराबाद ने 294 रन बनाकर 160 रनों की बढ़त हासिल की, दूसरी पारी में तो त्रिपुरा का और भी ज्यादा बुरा हाल हुआ. पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गई. तनय त्यागराजन ने इस मैच में 9 विकेट लिए.
बतौक कप्तान मो सिराज को पहला मैच जिताने वाले तनय त्यागराजन ने लिए 9 विकेट
नई दिल्ली. एक तरफ जहां भारत में खेले जा रहे वनडे और टी-20 मैचों में रनों की बारिश देखने को मिल रही है, टीम 50 ओवर की क्रिकेट में 400 और टी-20 में 250 रन बनाकर भी सेफ नहीं है वहीं अच्छी बात ये है कि नए रणजी सीजन में ऐसी पाटा पिच कम देखने को मिली है. ज्यादातर मैदानों पर स्पोर्टिंग पट्टी रही जहां तेज गेंदबाजों के साथ साथ स्पिनर को भी बल्लेबाजों को छकाने का पूरा मौका मिला. कुछ ऐसा ही हुए हैदराबाद के जिमखाना मैदान पर जहां एक बाएं हाथ के स्पिनर ने पूरे मैच में 9 विकेट चटका दिए.
रणजी ट्रॉफी में पहली बार कप्तानी कर रहे मोहम्मद सिराज को पहले मुकाबले में जीत दिलाने वाले तनय त्यागराजन ने दोनों पारियों में कमाल की गेंदबाजी की. हैदराबाद ने 294 रन बनाकर 160 रनों की बढ़त हासिल की, दूसरी पारी में तो त्रिपुरा का और भी ज्यादा बुरा हाल हुआ. पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गई. तनय त्यागराजन ने इस मैच में 9 विकेट लिए.
तनय का तहलका
बाएं हाथ के स्पिन तनय त्यागराजन ने पहली पारी में 134 रन आउट करने में बड़ा योगदान दिया.त्रिपुरा की दूसरी पारी तो 120 रनों पर सिमट गई और हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच एक पारी और 40 रनों से जीत लिया. दूसरी पारी में त्रिपुरा के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. तनय त्यागराजन ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए, जिन्होंने पहली पारी में भी 3 विकेट चटकाए थे. घूमती पिच पर तनय ने दिखाया कि गेंदों का टप्पा सटीक हो तो बल्लेबाज को लगातार डिफेंस और फिर गलती करने पर मजबूर कर सकते है जो काम तनय ने बाखूबी निभाया.
कौन है 30 साल के त्यागराजन
30 साल की उम्र में आमतौर पर लोग मैदान छोड़ने के बारे में सोचने लगते है पर ये बात त्यागराजन पर लागू नहीं होती. तनय का जन्म 15 नवंबर, 1995 को बैंगलोर में हुआ था. ये स्पिनर में पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है. तनय के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने 37 मैचों की 65 पारियों में 170 विकेट लिए हैं. लिस्ट ए में उन्होंने 33 मैच खेले, जिनमें उनके नाम 34 विकेट हैं। 41 टी20 में उन्होंने 36 विकेट लिए हैं. त्रिपुरा के खिलाफ इस मैच विनिंग स्पेल के बाद वो चर्चा में आ गए है और आइपीएल फ्रेंचाइजी उनकी तरफ टकटकी लगाए देख रहे होंगे