प्लाईवुड पर कैसे लाएं कांच जैसी चमक? हाई-ग्‍लॉस पॉलिश करने का जानें परफेक्‍ट तरीका, फर्नीचर को मिलेगा प्रीमियम लुक

प्लाईवुड पर कैसे लाएं कांच जैसी चमक? हाई-ग्‍लॉस पॉलिश करने का जानें परफेक्‍ट तरीका, फर्नीचर को मिलेगा प्रीमियम लुक


DIY Plywood Polishing Method: दिवाली(Diwli 2026) आने वाली है और आपने भी घर की साफ-सफाई से लेकर पुराने फर्नीचर को नया लुक देने की तैयारी शुरू कर दी होगी. आखिर त्योहार पर घर का हर कोना चमकता हुआ जो दिखना चाहिए! लेकिन अगर आपकी पुरानी अलमारी, टेबल या प्लाईवुड की कैबिनेट की चमक फीकी पड़ गई है, तो उसे बदलने के लिए हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. थोड़ी मेहनत और सही पॉलिशिंग तकनीक से आप भी अपने फर्नीचर को ऐसा चमकदार लुक दे सकते हैं कि वह बिल्कुल नया नजर आए.

खास बात यह है कि प्लाईवुड पर कांच जैसी चमक लाने के लिए सिर्फ पॉलिश लगाना काफी नहीं है. आइए जानते हैं वुड ग्रेन फिलिंग से लेकर फाइनल पॉलिशिंग तक का सबसे आसान तरीका, जो दिवाली से पहले आपके प्‍लाईवुड के फर्नीचर को देगा प्रीमियम लुक.

प्लाईवुड पर कांच जैसी चमक लाने का सही तरीका-

सरफेस की सफाई और सैंडिंग (घिसाई)-
प्लाईवुड पर पॉलिश शुरू करने से पहले उसकी सतह को एकदम समतल बनाना जरूरी है. इसके लिए सबसे पहले 100 से 120 ग्रिट वाले रेगमाल (Sandpaper) से प्लाईवुड की घिसाई करें. इस तरह इससे सतह के खुरदुरे निशान हट जाएंगे. इसके बाद 220 ग्रिट वाले सैंडपेपर से हल्की फिनिशिंग दें और फिर सूखे कपड़े से सारी धूल-मिट्टी अच्छी तरह साफ कर लें.

स्‍टेप 1-

वुड ग्रेन फिलिंग (Wood Grain Filling)-
प्लाईवुड में छोटे-छोटे छिद्र (pores) और दरारें होती हैं. अगर आप इन्हें नहीं भरेंगे, तो पॉलिश लकड़ी के अंदर सोख ली जाएगी और चमक नहीं आएगी. इसके लिए एक अच्छे वुड फिलर (Wood Filler) या ग्रेन फिलर का इस्तेमाल करें.  पुट्टी नाइफ की मदद से फिलर को प्लाईवुड के सभी छिद्रों और जोड़ों पर अच्छी तरह फैलाएं. इसे कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए सूखने दें. सूखने के बाद 220 ग्रिट के रेगमाल से दोबारा हल्की घिसाई करें ताकि सतह बिल्कुल प्लेन हो जाए.(Image Credit: Youtube-Anil AKV videos)

स्‍टेप 2-

प्राइमर या सीलर का इस्तेमाल-
ग्रेन फिलिंग के बाद बारी आती है प्राइमर या वुड सीलर लगाने की. ब्रश या रोलर की मदद से प्लाईवुड पर वुड प्राइमर की एक पतली कोट लगाएं. प्राइमर लगाने से पॉलिश सतह पर बराबर चिपकती है और लकड़ी अतिरिक्त पॉलिश को नहीं सोखती. इसे पूरी तरह सूखने दें. सूखने के बाद 240 ग्रिट सैंडपेपर से बहुत हल्के हाथों से स्क्रब करें.(Image Credit: Youtube-Anil AKV videos)

स्‍टेप 3-

हाई-ग्‍लॉस टॉपकोट (पॉलिश) लगाएं-
अब आता है सबसे मुख्य स्टेप ग्‍लॉसी फिनिश देना. इसके लिए आपके पास कुछ बेहतरीन विकल्प हैं. पहला है पॉलीयुरेथेन (Polyurethane/PU), जो सबसे टिकाऊ और स्क्रैच-रेजिस्टेंट होता है. जबकि दूसरा ऑप्‍शन है क्लियर लैकर (Clear Lacquer), जो बहुत जल्दी सूखता है और कांच जैसी चमक देता है. एक अच्छे ब्रश या स्प्रे गन की मदद से हाई-ग्‍लॉस पॉलिश की पहली कोट लगाएं. इसे 3 से 4 घंटे सूखने दें.(Image Credit: Youtube-Anil AKV videos)

स्‍टेप 4-

बफिंग और सेकंड कोट (कांच जैसी चमक के लिए)-
पहली कोट सूखने के बाद सतह को छुकर देखें. अगर हल्की सी भी खुरदुराहट लगे, तो फाइनेस्ट सैंडपेपर से बहुत हल्का सा घिसें और साफ करें.(Image Credit: Youtube-Anil AKV videos)

स्‍टेप 5-

अब पॉलिश की दूसरी या तीसरी कोट लगाएं. जब यह पूरी तरह सूख जाएगी, तो प्लाईवुड पर आपको बिल्कुल शीशे जैसी परावर्तक (Mirror-like) चमक दिखाई देगी.(Image Credit: Youtube-Anil AKV videos)

स्‍टेप 6-

काम की बातें (Pro Tips):
-हमेशा हवादार जगह पर ही काम करें ताकि पॉलिश जल्दी सूखे और गंध न रहे.
-पॉलिश की एक मोटी परत लगाने के बजाय पतली-पतली 2-3 कोट लगाना हमेशा ज्यादा बेहतर रहता है.

इस आसान तरीके को अपनाएं और अपने घर के फर्नीचर को दें एक शानदार, शाइनी और लक्ज़री लुक!



Source link