SL vs PAK: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेले, अब पाकिस्तान जाएंगे! श्रीलंका ने टीम में किए बड़े बदलाव


होमखेलक्रिकेट

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेले, अब पाकिस्तान जाएंगे! श्रीलंकन टीम का ऐलान

Last Updated:

Sri Lanka announced team for Pakistan test series: श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. कुसल मेंडिस टीम की कमान संभालेंगे, जबकि पूर्व कप्तान धनंजय डिसिल्वा को भी जगह मिली है. चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे पाथुम निसांका की वापसी हुई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल भी टीम में लौटे हैं.

Top Deals Inside

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेले, अब पाकिस्तान जाएंगे! श्रीलंकन टीम का ऐलानZoom

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकन टीम का ऐलान

कोलंबो: नौ नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपने 15 मेंबर स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. पहला मैच रावलपिंडी में होगा जबकि दूसरे टेस्ट की मेजबानी लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम करेगा. श्रीलंका की कप्तानी कुसल मेंडिस करेंगे जबकि पूर्व कप्तान धनंजय डिसिल्वा को भी जगह मिली है.

कप्तानी छोड़ने वाले डिसिल्वा को भी टीम में जगह
श्रीलंका की टी-20 और वनडे टीमों की कप्तानी कर चुके 31 साल के मेंडिस कुछ दिन पहले डिसिल्वा की जगह कप्तान बने थे. 35 साल के डिसिल्वा ने नई जनरेशन को मौका देने के लिए कप्तानी छोड़ दी थी. पाथुम निसांका को भी टीम में जगह दी गई है बशर्ते वह पहले टेस्ट से पूर्व पूरी तरह से फिट हो जाए, उन्हें पिछले महीने इंग्लैंड में वनडे श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी.

भारत के खिलाफ खेले कौन-कौन से खिलाड़ी ड्रॉप?
कुसल मेंडिस के कप्तान बनने के बाद पाथुम निसंका की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जो घायल होने के चलते भारत के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे. दिलशान मदुशंका भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए नहीं चुने गए थे जबकि बीच मैच में इंजर्ड होकर बाहर होने वाले अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल का भी कमबैक हुआ है. भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए कामिल मिशारा और सहन अराच्चिगे को ड्रॉप किया गया है. साथ ही लाहिरू उदारा, निरोशन डिकवेला और विश्व फर्नांडो को भी बाहर किया गया है.

कौन से नए प्लेयर्स जा रहे पाकिस्तान?
विकेटकीपर अंजला बंदारा और तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी पाकिस्तान जाएंगे. 22 वर्षीय बंदारा के प्लेइंग XI में शामिल होने की उम्मीद है. लंबे समय से टेस्ट विकेटकीपर रहे मेंडिस अब शायद सिर्फ एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे. मलिंगा का खेलना अभी पक्का नहीं है, क्योंकि श्रीलंकन पेस बॉलिंग अटैक में असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिलान रत्नायके और दिलशान मदुशंका सरीखे अनुभवी और युवा नाम हैं. श्रीलंका इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंकतालिका में सातवें और पाकिस्तान आखिरी स्थान पर है. दोनों ही टीम का फाइनल में पहुंचना असंभव है.

श्रीलंका का स्क्वॉड: कुसल मेंडिस (कप्तान), पाथुम निसांका, पासिंदु सूरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डिसिल्वा, अंजाला बंदारा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूरिया, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा



Source link