Last Updated:
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद अपने पीतल उद्योग के साथ-साथ खास खानपान के लिए भी जाना जाता है. यहां की मुरादाबादी मूंग दाल का स्वाद सामान्य दाल से अलग होता है. देसी घी, भुना जीरा, लाल मिर्च, अदरक, हरी चटनी और नींबू से तैयार यह दाल लोगों को खूब पसंद आती है. खास बात यह है कि इसे दाल के साथ चाट की तरह भी खाया जाता है.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद अपने पीतल उद्योग के साथ-साथ खास खानपान के लिए भी जाना जाता है. यहां की मुरादाबादी मूंग दाल अपने अलग स्वाद और खास अंदाज में परोसने के लिए मशहूर है.
इसे दाल के रूप में खाने के साथ चाट की तरह भी खाया जाता है. इसमें भुना जीरा, लाल मिर्च, हरी चटनी, नींबू, अदरक और मक्खन जैसी चीजें मिलाई जाती हैं, जो इसके स्वाद को खास बनाती हैं.
दुकानदार आनंद ने बताया कि उनकी दुकान पर मूंग दाल साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए तैयार की जाती है. सबसे पहले धुली पीली मूंग दाल को अच्छी तरह साफ करके पकाया जाता है. इसे धीमी आंच पर इस तरह पकाया जाता है कि दाल अच्छी तरह गल जाए और उसका स्वाद बरकरार रहे. इसके बाद इसमें घर पर तैयार किए गए मसाले और खास तड़का लगाया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आनंद ने बताया कि दाल तैयार करने में शुद्ध देसी घी, धनिया, जीरा और घर पर बनाए गए मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. दाल पकने के बाद इसके ऊपर भुना जीरा, लाल मिर्च, अदरक, हरी चटनी और नींबू डाला जाता है. कुछ जगहों पर इसे मक्खन के साथ भी परोसा जाता है. इन सभी चीजों के मेल से साधारण मूंग दाल को मुरादाबादी अंदाज का खास स्वाद मिलता है.
मुरादाबाद की यह मूंग दाल देसी घी, मसालों और चटपटे तड़के की वजह से स्थानीय खानपान में अपनी अलग पहचान रखती है. अगर आप मुरादाबाद घूमने आते हैं, तो यहां के इस खास जायके का स्वाद चख सकते हैं.
शहर में जगह-जगह मूंग दाल के ठेले और दुकानें देखने को मिल जाती हैं. दुकानदारों ने बताया कि ज्यादातर जगहों पर इसे तैयार करने का तरीका लगभग एक जैसा है. यही खास अंदाज इस दाल को स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय बनाता है.