Last Updated:
पंजाब के मानसा में ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह वारदात एक मेडिकल स्टोर के बाहर हुई, जिसमें मेडिकल स्टोर के मालिक पर गोली चलाने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.
पंजाब में एंटी ड्रग एक्टविस्ट झोअ्टा की गोली मारकर हत्या. (सांकेतिक तस्वीर)
पंजाब के मानसा से बड़ी खबर आई है. यहां ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात एक मेडिकल स्टोर के बाहर हुई. आरोप है कि मेडिकल स्टोर के मालिक ने ही गोली चलाई है. बता दें कि परमिंदर झोट्टा राज्य में नशे के खिलाफ अभियान चलाते थे.
बता दें कि मंगलवार सुबह एक मेडिकल स्टोर के बाहर अचानक फायरिंग हुई. इस दौरान झोट्टा और उनका साथी मौके पर मौजूद था. इस घटना में झोट्टा और उनके साथी को गोली लगी और वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज हुआ. हालांकि झोट्टा की इलाज के दौरान ही मौत हो गई.
मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई चल रही है.
झोट्टा की मौत पर अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बयान दिया है. मजीठिया ने कहा कि पंजाब में इस साल पांच पुलिसकर्मियों की हत्या हुई है. पंजाब आखिर कहां जा रहा है?