CEC पर जारी है रार, सौरव दास-आशुतोष गिरफ्तार, इंडिया गठबंधन की आज बैठक
Last Updated:
Congress Protest Live: ‘वोट चोरी’ और SIR पर विपक्ष का महामंथन आज होने जा रहा है. राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ सिविल सोसायटी और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को अपने सरकारी आवास पर बुलाया है. मंगल…और पढ़ें
CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में लिए गए. (Image: PTI)
SIR Protest Live: ‘वोट चोरी’ और SIR पर आज विपक्ष का महामंथन होने जा रहा है. दिल्ली में ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के बाद राहुल गांधी ने विपक्षी INDIA ब्लॉक के नेताओं को आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए अपने सरकारी आवास पर बुलाया है. इस बैठक में विपक्षी सांसदों के साथ सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि और छात्र संगठनों के सदस्य भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में पहले संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और फिर हाई-टी यानी जलपान का दौर चलेगा. यह आयोजन मंगलवार शाम 4 बजे राहुल गांधी के 5 सुनहरी बाग रोड स्थित आवास पर होना है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि बैठक में विपक्ष कौन-सा नया कदम उठाता है और क्या राहुल गांधी सरकार तथा निर्वाचन आयोग के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने की रणनीति का ऐलान करेंगे. इस बीच खबर आई है कि इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया है. दोनों जंतर मंतर पहुंचे थे. जंतर मंतर पर फिलहाल प्रोटेस्ट करने का आदेश किसी को भी नहीं है.
October 13, 202609:38 IST
Congress Protest Live: CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में
SIR Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया है. दोनों जंतर मंतर आए थे. फिलहाल ये जनाकारी नहीं है कि दोनों को दिल्ली पुलिस कहां ले गई है. उनके साथ CJP के कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है. दरअसल 10 अक्तूबर को अभीजित दीपके सहित सौरव और आशुतोष को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था और एग्जीक्यूटिव जज के सामने पेश किया गया था. जहां अभीजित दीपके ने 50000 का बॉन्ड भरा था और शांति बनाए रखनी की बात उस बॉन्ड में कही गई थी.
October 13, 202609:25 IST
Congress Protest Live: दिल्ली में 20 अक्टूबर तक CAPF की तैनाती बढ़ाने की मांग, पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
SIR Protest Live: दिल्ली पुलिस ने संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए राजधानी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 273 कंपनियों की तैनाती 20 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग की है. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार पुलिस ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा. पुलिस की मौजूदा तैनाती सोमवार को खत्म होनी थी. अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए यह अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया है. दिल्ली में CAPF की कुल 301 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी गई थी. इनमें 6 अक्टूबर को 221 और 8 अक्टूबर को 80 कंपनियों को मंजूरी मिली थी. इन अतिरिक्त 80 कंपनियों में से 28 सोमवार तक दिल्ली पुलिस के पास रिपोर्ट नहीं कर पाई थीं. पुलिस ने जंतर-मंतर, चुनाव आयोग, संसद भवन और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील स्थानों पर संभावित प्रदर्शनों को लेकर भी चिंता जताई है.
October 13, 202609:02 IST
SIR Protest Live: INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Congress Protest Live: दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. यह मार्च ‘वोट चोरी’ और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के खिलाफ निकाला गया था. प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और कई जगह बैरिकेड लगाए गए थे. भगवान दास रोड पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक बैरिकेड पार कर लिया था लेकिन आगे लगाए गए दूसरे बैरिकेड पर उन्हें रोक दिया गया. फिलहाल FIR में किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसमें किन लोगों को नामजद किया गया है, इसकी पुष्टि उपलब्ध जानकारी से नहीं होती है.
October 13, 202608:59 IST
Congress Protest Live: संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आ सकता है विपक्ष का रुख
SIR Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक को विपक्षी दलों के बीच साझा रणनीति बनाने के अहम मौके के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया था. उन्होंने कहा था कि मामला अदालत में विचाराधीन है. अब संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी नेता SIR और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपना रुख रख सकते हैं. हालांकि बैठक में किन प्रस्तावों पर सहमति बनेगी और आगे किसी नए आंदोलन का ऐलान होगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है.
October 13, 202608:59 IST
SIR Protest Live: SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता
Congress Protest Live: मार्च के बाद विपक्षी गठबंधन के वरिष्ठ नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और SIR तथा कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ याचिका दायर की. याचिका में निर्वाचन आयोग के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी को पक्षकार बनाया गया है. विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं. इन आरोपों पर संबंधित पक्षों का जवाब और अदालत की सुनवाई आगे की प्रक्रिया में अहम होगी.
October 13, 202608:58 IST
Congress Protest Live: सोमवार को विपक्ष ने निकाला था ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’
SIR Protest Live: SIR और कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को दिल्ली में विपक्षी नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मार्च निकाला था. इसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, राजद नेता तेजस्वी यादव और एनसीपी-एससीपी की नेता सुप्रिया सुले समेत कई नेता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान मध्य दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. भगवान दास रोड पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक बैरिकेड पार कर लिया था लेकिन आगे लगाए गए दूसरे बैरिकेड पर उन्हें रोक दिया गया.
October 13, 202608:57 IST
SIR Protest Live: राहुल गांधी के घर जुटेंगे विपक्षी नेता
Congress Protest Live: ‘वोट चोरी’ और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के मुद्दे पर विपक्षी INDIA ब्लॉक आज आगे की रणनीति पर चर्चा करेगा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सरकारी आवास पर विपक्षी सांसदों के साथ सिविल सोसायटी और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है. मंगलवार शाम 4 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पहले संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और फिर जलपान का आयोजन किया जाएगा. सोमवार को दिल्ली में ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ निकालने के बाद यह बैठक हो रही है. ऐसे में विपक्ष के अगले कदम पर सबकी नजर रहेगी.