बिहार के लड़के ने पूरा किया मां-बाप का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठाकर दिया खास सरप्राइज, देख भर आएंगी आंखें!


Last Updated:

बिहार के ट्रैवल व्लॉगर रामजीत ने अपने 60 साल के मम्मी-पापा को पहली बार फ्लाइट में बैठाकर उनका खास सपना पूरा किया. बेटे ने उनके लिए विंडो सीट बुक की और आसमान में खाना भी खिलाया. इसके बाद वह माता-पिता को लेकर भूटान घूमने निकल पड़े. उनका वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. आप भी देखें..

Top Deals Inside

बिहार के लड़के ने मां-बाप को पहली बार फ्लाइट में बैठाकर दिया खास सरप्राइजZoom

Viral Video : कहते हैं कि मां-बाप ने अपनी जिंदगी बच्चों के सपने पूरे करने में लगा दी, तो एक दिन बच्चों का भी फर्ज बनता है कि वे अपने माता-पिता की ख्वाहिशें पूरी करें. बिहार के ट्रैवल व्लॉगर रामजीत ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. उन्होंने अपने 60 साल के मम्मी-पापा को पहली बार हवाई जहाज में बैठाया और उन्हें भूटान घूमने ले गए. माता-पिता के साथ इस खास सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

रामजीत को घूमने-फिरने का काफी शौक है. वह अब तक 10 देशों की यात्रा कर चुके हैं. यूट्यूब पर उनके 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर भी उन्हें बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. लेकिन इस बार उनकी यात्रा बाकी ट्रिप से बिल्कुल अलग थी, क्योंकि इस सफर में उनके साथ उनके मम्मी-पापा थे.

रामजीत ने वीडियो में बताया कि वह अपने माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में बैठाने को लेकर थोड़ा घबराए हुए थे. उन्हें डर था कि टेकऑफ के समय कहीं मम्मी-पापा घबरा न जाएं या डर से चिल्लाने न लगें. हालांकि, उनका यह डर गलत साबित हुआ. माता-पिता ने पूरे आराम से हवाई सफर का आनंद लिया और बेटे के साथ इस नए अनुभव को यादगार बना दिया.

View this post on Instagram





Source link