अब घर पर बनाएं बाजार जैसी भुजिया, चकली और मैगी! सिर्फ ₹100 में मिल रही 15 डिजाइन वाली ये जबरदस्त मशीन

अब घर पर बनाएं बाजार जैसी भुजिया, चकली और मैगी! सिर्फ ₹100 में मिल रही 15 डिजाइन वाली ये जबरदस्त मशीन


पटना: बाजार से महंगी भुजिया, नमकीन और मिक्सचर खरीदकर खाने के बजाय अगर आप इन्हें घर पर ही तैयार कर सकें तो कैसा रहेगा? इतना ही नहीं, बच्चों की पसंदीदा मैगी, चाउमीन, आलू की पापड़ी, चकली और यहां तक कि केक की सजावट भी एक ही मशीन से की जा सके, तो रसोई का काम कितना आसान हो जाएगा! इन दिनों एक ऐसी ही मल्टीपर्पज किचन मशीन लोगों का ध्यान खींच रही है. इसमें अलग-अलग डिजाइन की जालियों की मदद से कई तरह के स्नैक्स तैयार किया जा सकता है.

इस मशीन को मल्टीपर्पज स्नैक्स मेकर मशीन या 15-इन-1 किचन प्रेस मशीन कहा जा सकता है. सेल्समैन साहिल की मानें तो इसमें 15 तरह की जालियां मिलती हैं. इसकी मदद से अलग-अलग आकार और डिजाइन के स्नैक्स बनाए जा सकते हैं.

एक मशीन, 15 डिजाइन और कई तरह के पकवान

इस मशीन की खासियत इसकी अलग-अलग डिजाइन वाली जालियां हैं. जरूरत के अनुसार किसी एक जाली को मशीन में लगाया जाता है. इसके बाद तैयार आटे या पेस्ट को मशीन में भरकर ऊपर से प्रेस किया जाता है. फिर मनचाहे आकार का स्नैक्स तैयार हो जाता है. इसे गर्म तेल में तलकर खाया जा सकता है. सेल्समैन साहिल बताते हैं कि बेसन, चावल, सूजी, मैदा, दाल, खोवा, क्रीम, बाजरा और ज्वार जैसे अलग-अलग मिश्रणों का इस्तेमाल करके कई तरह के आइटम तैयार किए जा सकते हैं. यानी एक ही मशीन से अलग-अलग स्वाद और आकार के स्नैक्स बनाई जा सकती है वो भी बेहद आसानी से.

भुजिया और मिक्सचर घर पर बनाने का दावा

नमकीन खाने के शौकीनों के लिए यह मशीन खास हो सकती है. इसकी मदद से सेव, भुजिया और मिक्सचर जैसे स्नैक्स के अलग-अलग आकार तैयार किए जा सकते हैं. बाजार से पैकेटबंद नमकीन खरीदने के बजाय घर पर अपनी पसंद के मसालों और सामग्री से स्नैक्स बनाने का ऑप्शन मिलता है. सेल्समैन साहिल ने बताया कि एक से दो किलो तक स्नैक्स तैयार करना हो, तो काम 10 से 15 मिनट में पूरा किया जा सकता है.

चकली, मुरुक्कू और दाल की बड़ी भी बनेगी

भारतीय रसोई में त्योहारों के दौरान बनने वाले पारंपरिक पकवानों के लिए भी इस मशीन को उपयोगी है. जाली बदलकर चकली और मुरुक्कू जैसे दक्षिण भारतीय स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं. वहीं, उड़द, मूंग और चना जैसी दालों के पेस्ट से दाल की बड़ी बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों पर बनने वाले मोदक के आकार के पकवान तैयार करने के लिए भी अलग-अलग शेप वाली जालियों का ऑप्शन होता है. खोवा, पेड़े या सूजी के मिश्रण से आकृतियां भी बना सकते हैं.

आलू की पापड़ी से बच्चों के लिए पास्ता तक

इस छोटे से मशीन से आप उबले और मैश किए हुए आलू से पापड़ी जैसे स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं.
आलू में स्वाद के अनुसार मसाले मिलाकर मशीन में भरा जाता है और ऊपर से दबाकर पापड़ी का आकार दिया जाता है. कुछ जालियों से डिजाइन वाली पापड़ी या पास्ता जैसे आकार भी बनाए जा सकते हैं.

यह मशीन केवल नमकीन बनाने तक सीमित नहीं है. अलग-अलग नोजल या जाली लगाकर केक पर क्रीम से सजावट करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, बच्चों के लिए घर पर मैगी जैसे नूडल्स और चाउमीन के आकार के फूड आइटम भी तैयार किया जा सकता है.

जानें कितनी है कीमत

दिवाली, दशहरा और होली जैसे त्योहारों पर घरों में नमकीन, भुजिया, चकली और दूसरी मिठाइयां-स्नैक्स बनाने की परंपरा है. ऐसे में कम कीमत वाली यह मशीन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो
घर पर अलग-अलग आकार के पकवान बनाना चाहते हैं. साहिल ने बताया कि यह मशीन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करीब 185 रुपये में उपलब्ध है, जबकि वे मात्र 100 रुपये में दे देंगे. इसके लिए 9330303221 संपर्क किया जा सकता है.



Source link