Uttarakhand Weather: देहरादून से लेकर नैनीताल तक… उत्तराखंड के इन 7 जिलों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather: देहरादून से लेकर नैनीताल तक… उत्तराखंड के इन 7 जिलों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट


देहरादून: उत्तराखंड में लगातार मौसम करवट ले रहा है. अब मौसम विभाग ने देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. 13 अक्टूबर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है. वहीं, 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बन सकते हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है. हालांकि, प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है.

मौसम के इस बदलाव का असर खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल सकता है. ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का अहसास भी बढ़ सकता है.

13 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
13 अक्टूबर को उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम अधिक ठंडा रह सकता है. 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है.

इसके अलावा, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है. ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को मौसम में अचानक होने वाले बदलावों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 14 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बदल सकता है.

बुधवार को हल्की से हल्की बारिश
14 अक्टूबर को भी उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना बनी रह सकती है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मौसम की गतिविधियों पर नजर रहेगी. वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली चमकने के आसार भी हो सकते हैं.

दूसरी ओर, प्रदेश के दूसरे जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राजधानी देहरादून के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के चारधाम पूर्वानुमान में 13 और 14 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान दिया गया है.

हल्की से मध्यम बारिश के आसार
15 अक्टूबर को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड के सभी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने रह सकते हैं. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है. देहरादून में भी 15 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. यहां बारिश, गरज-चमक या धूल भरी आंधी जैसी मौसमी गतिविधियों की संभावना का मौसम विभाग के पूर्वानुमान में किया गया है.

पर्यटकों को सतर्क रहने की जरूरत
उत्तराखंड में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें. गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें.

IMD के अनुसार, 13 और 14 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 15 अक्टूबर को सभी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, मौसम की स्थिति जिले और ऊंचाई के अनुसार अलग-अलग रह सकती है. इसलिए यात्रा या किसी बाहरी गतिविधि की योजना बनाने से पहले ताजा मौसम अपडेट देखना बेहतर होगा.



Source link