‘बहुत मोटी हो गई, ये हीरोइन कैसे बनेगी? इरफान खान की ऑनस्क्रीन बेटी, कभी झेलना पड़ा था बॉडी शेमिंग का दर्द


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान ने बॉडी शेमिंग को लेकर अपना दर्द बयां किया है. उनका कहना है कि लड़कियों पर खूबसूरत दिखने को लेकर बहुत दबाव होता है. एक्ट्रेसने बताया कि फिल्म ‘पटाखा’ के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने के बाद लोगों ने उन्हें ताने मारना शुरू कर दिया था. लोग उन्हें कहने लगे थेकि इतनी मोटीर हो गई है,ये हीरोइन कैसे बनेगी. अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इस किस्से का खुलासा किया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'बहुत मोटी हो गई, ये हीरोइन कैसे बनेगी? एक्ट्रेस ने जब सुने थे लोगों के तानेZoom

एक्ट्रेस ने बयां की दिल की बात

नई दिल्ली. दिवंगत अभिनेता इरफान खान की ऑनस्क्रीन बेटी एक्ट्रेस राधिका मदान ने अपने बुरा अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि एक वक्त ऐसा भी था, जब लोग उन्हें मोटापे को लेकर ताने कसने लगे थे. लोग उन पर सवाल उठाने लगे था कि वह हीरोइन कैसे बनेंगी. इसके बाद राधिका ने वजन कम करने की कोशिश की, लेकिन लगातार शूटिंग और वजन घटाने का असर उनकी सेहत पर पड़ने लगा. अब एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे इन अनुभवों से सीख लेकर उन्होंने अपनी हेल्थ को प्रॉयरिटी दी.

राधिका मदान ने हाल ही में बॉडी शेमिंग के अनुभवों को साझा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्हें कई बार अपने वजन को लेकर लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी. कभी उन्हें मोटा कहा गया, तो कभी वजन कम करने के बाद बहुत पतला होने पर ताने दिए गए. लगातार मिलने वाली इन बातों का असर उनकी सेहत पर भी पड़ने लगा था.

मोटापे को लेकर लोगों ने मारे ताने

राधिका मदान ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई चीजों पर बात की. इस दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया जब वह साल 2018 में फिल्म ‘पटाखा’ के लिए काम कर रही थी. उस वक्त फिल्म में अपने रोल के लिए उन्हें तकरीबन 15 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने ‘शिद्दत’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग के दौरान अपना वजन कम करना भी शुरू किया. लेकिन लोगों ने उनके वजन को लेकर उन्हें ताने मारना शुरू कर दिया था. उस वक्त लोगों ने मुझसे कहा कि तुम बहुत मोटी हो गई हो, हीरोइन कैसे बनेगी?

लोगों की बातें नहीं हेल्थ को दी प्रॉयरिटी

राधिका ने अपनी बात आगे रखते हु्ए कहा कि इसके बाद मैं काम भी करती रही और अपना वजन भी कम करती रही. लेकिन मेरी हेल्थ खराब होने लगी. फिर मैंने फिल्मों की शूटिंग से ब्रेक लिया. क्योंकि धीरे धीरे मेरी हालत ऐसी हो गई थी कि शरीर में सिर्फ हड्डियां नजर आने लगी थीं. इसका असर मेरी सेहत पर पड़ने लगा, इसलिए मैंने काम से ब्रेक लिया और लोगों की बातों के बजाय अपनी सेहत पर ध्यान दिया.

बता दें कि राधिका ने अपनी बात रखते हुए खूबसूरती के तय पैमानों और युवा लड़कियों पर पड़ने वाले असर के बारे में भी बात की. उनका कहना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों के सोचने और खुद को देखने के तरीके को काफी प्रभावित करता है. ऐसे में कई बार लड़कियां दूसरों की तरह दिखने के दबाव में आ जाती हैं. बात अगर उनके काम की करें तो राधिका मदान हाल ही में नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आई थीं. यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी.



Source link