नंबर 11 पर रिकॉर्ड बनाने वाले टॉप 5 टेस्ट बल्लेबाज, एक भारतीय नाम
Last Updated:
no11 highest run record: टी20 के आज के दौर में हर कोई किसी भी नंबर पर रन बना रहा है पर 100 साल से ज्यादा के टेस्ट इतिहास पर नजर डाले तो नंबर 11 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप 5 ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने क्रीज पर जूझते हुए बड़ी पारियां पारी खेली और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. इस लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम भारत का भी है.
टेस्ट क्रिकेट में नंबर 11 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
नई दिल्ली. कोई टीम बल्लेबाजी कर रही हो और क्रीज पर नंबर 11 का बल्लेबाज हो तो आम तौर पर फैंस स्टेडियम सीट छोड़ देते है, घर पर बैठे लोग टीवी बंद कर देते थे और बैटिंग टीम के फील्डिंग कोच वॉर्मअप की तैयारी शुरु कर देते है और कीपर पैड करना शुरु कर देते है क्योंकि इस नंबर के बल्लेबाज से कोई उम्मीद नहीं करता. पर क्रिकेट इतिहास पर नजर डाले को कुछ नाम ऐसे नजर आएंगे जिन्होंने नंबर 11 पर आकर कमाल किया.
टी20 के आज के दौर में हर कोई किसी भी नंबर पर रन बना रहा है पर 100 साल से ज्यादा के टेस्ट इतिहास पर नजर डाले तो नंबर 11 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप 5 ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने क्रीज पर जूझते हुए बड़ी पारियां पारी खेली और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. इस लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम भारत का भी है.
नंबर 11 पर टॉप तीन स्कोर
बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया एश्टन एगर इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर 98 रन बनाए थे. एगर 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. उन्होंने 101 गेंदों पर 98 रन बनाए और शतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए. उनकी इस पारी ने टेस्ट क्रिकेट में 11वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले ये रिकॉर्ड जहीर के खान के नाम पर था जिन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में 75 रन बनाए थे. नंबर 11 पर तीसरी बड़ी पारी आयरलैंड के टी मुरतग ने 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ बिना आउट हुए 54 रन बनाए थे. 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इस तरह की पारी खेलना आसान नहीं होता. मुरतग ने अपनी पारी से दिखाया कि आखिरी के खिलाड़ी भी जरूरत पड़ने पर टीम के लिए अहम रन बना सकते हैं.
वेस्टइंडीज- इंग्लैंड के 1-1 बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के तेज गेदंबाज एस शिलिंगफॉर्ड ने 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना आउट हुए 53 रन की पारी खेली थी. उनकी इस पारी में सबसे खास बात ये रही कि वो अपना विकेट बचाकर बिना आउट लौटे. इंग्लैंड के साकिब महमूद ने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 रन बनाए थे. वो अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए. उनकी इस पारी को भी 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन के संदर्भ में याद किया जा सकता है. हाथी निकल गई पूंछ अटक गई वाली कहावत इन बल्लेबाजों पर एकदम फिट बैठती है.