Last Updated:
शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां वह अपनी मर्जी की फिल्में और किरदार चुन सकते हैं. चाहे रोमांस का राजा बनना हो या पर्दे पर ताबड़तोड़ एक्शन करना. लेकिन क्या इंडस्ट्री के बाकी कलाकारों को यह आजादी मिलती है? टीवी से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक का लंबा सफर तय करने वाले एक्टर अनूप सोनी ने बॉलीवुड की इस कड़वी सच्चाई से पर्दा उठाया है. उन्होंने साफ कहा है कि जब तक आप किंग खान जितने बड़े स्टार नहीं बन जाते, तब तक टाइपकास्टिंग से बचना नामुमकिन है.
अनूप सोनी ने बताया इंडस्ट्री का कड़वा सच. (फोटो साभार: Instagram@anupsoni3/iamsrk)
नई दिल्ली. मशहूर एक्टर अनूप सोनी ने एक्टिंग इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई पर खुलकर बात की है. उन्होंने टाइपकास्टिंग और एक्टर्स के संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है. अनूप सोनी का मानना है कि इंडस्ट्री में हर एक्टर अपनी पसंद के किरदार चुनने की आजादी नहीं रखता है. शाहरुख खान जैसे गिने-चुने सुपरस्टार्स ही उस मुकाम पर हैं, जहां वो अपनी मर्जी के रोल चुन सकते हैं, जबकि बाकी एक्टर्स को अक्सर स्टीरियोटाइप किरदारों में बंधकर काम करना पड़ता है.
हर एक्टर की बन चुकी है कैटेगरी
अनूप सोनी ने आगे कहा, ‘आप देख लीजिए, हर एक्टर की कैटेगरी बनी है कि ये चॉकलेट बॉय है, ये रोमांटिक हीरो है, ये सिर्फ एक्शन वाला हीरो है. आपकी सक्सेस से बहुत कुछ चीजें डिसाइड होती हैं. मैं बहुत कड़वा सच बोल रहा हूं. अगर आप सक्सेसफुल है और किसी भी चीज पर कमांड कर सकते हैं.’
अलग-अलग किरदारों में दिखे अनूप सोनी
अनूप सोनी ने ‘क्लास ऑफ 83’, ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’, ‘तांडव’ और ‘सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड’ जैसी फिल्मों और सीरीज में किया है. इनके जरिए वह लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों में खुद को ढाल रहे हैं. टीवी से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक का उनका यह सफर किसी पुरानी छवि में बंधकर नहीं रहा है. हालिया रिलीज ‘शक’ में उन्होंने पुलिस अफसर का रोल निभाया है. इसके तुरंत बाद फिल्म ‘द वन’ में काम किया जिसमें उनका किरदार बिल्कुल अलग है.
‘किंग’ मूवी में नजर आएंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी नई फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसमें वह बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन करते नजर आएंगे. शाहरुख खान का इस मूवी में एक बार फिर एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. इससे पहले वह ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी मूवीज खतरनाक एक्शन-स्टंट करते हुए नजर आ चुके हैं.