IND vs WI: बदतमीजी और गुस्सा नहीं चलेगा, रांची में हद पार, खिलाड़ी कह रहे माफ करो सरकार


होमखेलक्रिकेट

बदतमीजी और गुस्सा नहीं चलेगा, रांची में हद पार, खिलाड़ी कह रहे माफ करो सरकार

Last Updated:

India vs West Indies: भारत के खिलाफ रांची टी20 मैच में वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों को उनकी बदतमीजी के लिए सजा मिली है. सजा पाने वाले खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल और शेरफन रदरफोर्ड हैं. दोनों ने मैच के दौरान आईसीसी के नियमों का उलंघन किया था. इसके लिए दोनों को एक-एक डिमेरिक पॉइंट मिला है. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने रिकॉर्ड रनचेज करते हुए जीत हासिल की थी.

Top Deals Inside

बदतमीजी और गुस्सा नहीं चलेगा, रांची में हद पार, खिलाड़ी कह रहे माफ करो सरकारZoom

रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी कभी-कभी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते हैं. ऐसे में वह जाने-अनजाने में बदमीजी कर बैठते हैं. ऐसा ही कुछ भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए रांची टी20 में देखने को मिला, जिसके बाद आईसीसी ने उनकी खबर ली है. मामला वेस्टइंडीज की टीम से जुड़ा है. मैच में वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों ने अलग-अलग मौकों पर नियमों का उल्लंघन किया, जिसके कारण अब उन्हें 1-1 डिमेरिट पॉइंट मिला है.

डिमेरिट पॉइंट पाने वाले खिलाड़ियों में रोवमैन पॉवेल के साथ शेरफेन रदरफोर्ड हैं. पॉवेल जब मैच में आउट हुए तो उन्होंने गुस्से में गेंद को अपने बैट किया था. वहीं, शेरफन रदरफोर्ड ने वाइड गेंद के लिए अंपायर से बहस की थी. मैच में ये दोनों खिलाड़ी भूल गए थे कि उनकी इन हरकतों पर रेफरी की भी नजर है. ऐसे में अब रेफरी ने कार्रवाई करते हुए दोनों को डिमेरिट पॉइंट दिया है.

वेस्टइंडीज ने मैच में दर्ज की थी जीत

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड रनचेज करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की थी. टीम इंडिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के दमदार 82 रनों की अर्धशतीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 249 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस स्कोर के बचाव में टीम इंडिया की गेंदबाजी में दमदार शुरुआत हुई थी. सिर्फ 5 रन के स्कोर पर कामिल पूरन और शिमरन हेटमायर का विकेट मिल गया, लेकिन इसके बाद कप्तान शाई होप ने रदरफोर्ड के साथ मिलकर पूरी बाजी ही पलट दी.

शाई होप ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 45 गेंद में नाबाद 102 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 6 चौके भी जड़े. होप के अलावा वेस्टइंडीज के लिए रदरफोर्ड ने भी मैच जिताऊ पारी खेली. रदरफोर्ड ने 37 गेंद में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और इतने ही चौके लगाए, जबकि पॉवेल ने 13 गेंद में 24 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंद में 34 रनों का योगदान देकर अपनी टीम को जीत दिलाई.



Source link