W,W,W… तुषार देशपांडे की हैट्रिक, अपनी किस खूबी से यह पेसर है इतना खास
Last Updated:
Ranji Trophy Tushar Deshpande hat trick: मुंबई के अनुभवी तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने चंडीगढ़ के खिलाफ हैट्रिक ली है. मैच के दूसरे ही दिन उन्होंने अपने स्पैल में सात ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट झटके, इस तरह वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले मुंबई के छठे गेंदबाज बन गए. बाद में चंडीगढ़ जब फॉलोऑन झेलते हुए दूसरी पारी में आई तब तुषार ने बिना स्कोरबोर्ड पर एक भी रन टंगने दिए एक विकेट भी झटक लिया.
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक ली.
मुंबई: तुषार देशपांडे रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए हैट्रिक लेने वाले सिर्फ छठे गेंदबाज बन गए. चंडीगढ़ के खिलाफ जारी मुकाबले के दूसरे दिन इस मीडियम पेसर ने लगातार तीन गेदों में तीन विकेट लेने का कारनामा किया. दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और लगता है कि तीसरे ही दिन मुंबई मैच अपने नाम कर जाएगा क्योंकि चंडीगढ़ फॉलोऑन खेल रहा है.
फॉलोऑन खेल रहा चंडीगढ़
मुंबई के 429 रन के जवाब में चंडीगढ़ की टीम 75 रन पर ऑलआउट हो गई. तुषार देशपांडे ने हैट्रिक समेत छठी बार फर्स्ट-क्लास मैच में एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया. मुंबई के फॉलो-ऑन देने के बाद स्टंप्स तक चंडीगढ़ अपनी दूसरी पारी में भी बिना कोई रन बनाए, एक विकेट गंवा चुका था.
तुषार देशपांडे की हैट्रिक
मुंबई के रणजी हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
- जहांगीर खोट vs बड़ौदा (1943–44)
- उमेश कुलकर्णी vs गुजरात (1963–64)
- अब्दुल इस्माइल vs सौराष्ट्र (1973–74)
- रॉयस्टन डायस vs बिहार (2023–24)
- शार्दुल ठाकुर vs मेघालय (2024–25)
हैट्रिक में किस-किसको किया आउट
तुषार देशपांडे ने 5.3 ओवर में अर्जुन आजाद को निपटाया, जो पुल करना चाहते थे, लेकिन टॉप एज के कारण फाइन लेग पर सिल्वेस्टर डिसूजा के हाथों कैच आउट हुए. अगली गेंद पर शिवम भाम्बरी ‘प्लेड ऑन’ (बल्ले से लगकर स्टंप पर गेंद लगने से) हुए फिर दीपेंद्र कुश पहली स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट हुए.
तुषार देशपांडे की बॉलिंग में क्या है खास?
घरेलू क्रिकेट का पिछले कुछ साल का रिकॉर्ड निकाला जाए तो तुषार देशपांडे से बेहतर कोई बॉलर नजर नहीं आता. वह तेजी से डोमेस्टिक क्रिकेट के महानतम पेसर्स में अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं. तेजी से भागते हुए आते हैं. मुश्किल लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, विकेट लेने के मौके बनाते हैं और बल्ले से भी अच्छा योगदान देते हैं! तुषार को आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स ने निखारा है. फिलहाल वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं.