कितना कमाती हैं सारा तेंदुलकर, भाई अर्जुन के मुकाबले कितनी संपत्ति है? आज 28वां जन्मदिन मना रही हैं सचिन की लाडली बिटिया

कितना कमाती हैं सारा तेंदुलकर, भाई अर्जुन के मुकाबले कितनी संपत्ति है? आज 28वां जन्मदिन मना रही हैं सचिन की लाडली बिटिया


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बिटिया सारा तेंदुलकर आज 28 साल की हो गई हैं. सारा आज सचिन के नाम से कम एक काबिल मॉडल और बिजनेस वुमन के तौर पर ज्यादा फेमस हो चुकी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं सारा के 28वें जन्मदिन के मौके पर कितनी है सचिन की लाडली बिटिया की कुल नेटवर्थ.

Top Deals Inside

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी लाडली बिटिया सारा को उनके 28वें जन्मदिन पर दिल खोलकर प्यार और आशीर्वाद दिया. सचिन ने अपने सोशल मीडिया पर सारा के लिए लिखा, “एक समय था जब मैं तुम्हें रास्ता दिखाता था. अब ज्यादातर समय, मैं बस यह देखकर खुश होता हूं कि तुम कहां जाना चुनती हो. हैप्पी बर्थडे, सारा. ढेर सारा प्यार.”

सारा तेंदुलकर की पहचान अब सिर्फ सचिन की बेटी तक सीमित नहीं रह गई है. वह एक सेलिब्रेटी आइकन बन चुकी हैं. फैशन इंडस्ट्री से लेकर विज्ञापन वर्ल्ड में सारा के साथ बड़ी-बड़ी कंपनियां काम करना चाह रही है. ऐसे में उनके 28वें जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कितनी कमाती है सारा तेंदुलकर और भाई अर्जुन के मुकाबले उनके पास कितनी संपत्ति है.

सारा आज फैशन और फिटनेस इंडस्ट्री की बड़ी पहचान बन चुकी हैं. सारा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मॉडलिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी चीजों के बारे में शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा उन्होंने कुछ समय पहले फिटनेस से जुड़े पाइलेट्स वेंचर की शुरुआत की है. साथ ही सारा का अपना ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट का स्टोर भी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सारा तेंदुलकर की कमाई का मुख्य जरिया मॉडलिंग और विज्ञापन हैं. सारा कई बड़े ब्रांड के साथ मॉडलिंग प्रोजेक्ट के साथ जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा वह कॉस्टमेटिक और ब्यूटी ब्रांड्स के लिए एड शूट में भी काम करती हैं, जिससे उनकी कमाई लाखों में हैं.

सारा तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर अरबपति हैं. उनके भाई अर्जुन भी एक काबिल क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से भी कमाई करते हैं, लेकिन सारा भी अपने भाई से कम नहीं हैं. उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वह करोड़ों में हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ 1 से 1.5 करोड़ रुपए बताई गई है. हालांकि, ये उनके भाई अर्जुन से फिलहाल काफी कम है, लेकिन जिस तरह से सारा फैशन और विज्ञापन के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं, उससे देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ सालों में वह एक सफल बिजनेस वुमन बनकर उभरेंगी.

सारा तेंदुलकर को बिजनेस माइंडेड और फिटनेस फ्रीक होने के साथ-साथ उन्हें घूमने फिरने का भी शौक है. वह अक्सर जब भी ब्रेक पर होती हैं तो घूमने निकल जाती हैं. सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रैवलिंग के कई वीडियो और फोटज शेयर की हैं.



Source link