फ्लेक्स प्रिंटिंग का 30 हजार में शुरू करें बिजनेस, 30% तक मार्जिन; 2 लाख तक कमाई संभव

फ्लेक्स प्रिंटिंग का 30 हजार में शुरू करें बिजनेस, 30% तक मार्जिन; 2 लाख तक कमाई संभव


Last Updated:

Flex Printing Business: आज के दौर में फ्लेक्स प्रिंटिंग और प्रिंटिंग से जुड़े कारोबार की मांग लगातार बनी हुई है. छोटे-बड़े कारोबार, दुकानों, स्कूल, कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों और विभिन्न आयोजनों के लिए बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स की जरूरत पड़ती रहती है. ऐसे में अगर आप कम पूंजी में प्रिंटिंग बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह कारोबार आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

Top Deals Inside

बोकारो के पेटरवार स्थित ब्रदर फ्लेक्स प्रिंटिंग के संचालक लकी पिछले करीब 5 सालों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं. उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति शुरुआत में प्रिंटिंग मशीन खरीदने के बजाय ऑर्डर लेकर आउटसोर्सिंग के जरिए काम शुरू करना चाहता है, तो करीब 30 हजार रुपये की पूंजी से शुरुआत की जा सकती है. इसके लिए एक छोटा कमरा, कंप्यूटर सेटअप और डिजाइनिंग की बेसिक जानकारी होना जरूरी है.

लकी के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति छोटे स्तर से आगे बढ़कर अपना प्रिंटिंग सेटअप तैयार करना चाहता है, तो करीब 5 से 6 लाख रुपये की लागत आ सकती है. वहीं प्रोफेशनल स्तर पर प्रिंटिंग बिजनेस शुरू करने के लिए करीब 20 लाख रुपये तक का निवेश करना पड़ सकता है. इसमें प्रिंटिंग मशीन के साथ कंप्यूटर सेटअप, इन्वर्टर, एसी और स्टाफ जैसी जरूरतें शामिल हो सकती हैं.

फ्लेक्स प्रिंटिंग बिजनेस में ग्राहकों का दायरा काफी बड़ा है. स्कूल, कोचिंग संस्थान, सरकारी संस्थान, अस्पताल, दुकान, स्थानीय कारोबारी और विभिन्न आयोजनों से बैनर-पोस्टर और फ्लेक्स के ऑर्डर मिल सकते हैं. बर्थडे, एनिवर्सरी और अन्य कार्यक्रमों के लिए भी प्रिंटिंग की जरूरत होती है. लकी के मुताबिक इस कारोबार में जितने अधिक ऑर्डर मिलेंगे, कमाई की संभावना भी उतनी ही बढ़ेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लकी ने बताया कि प्रिंटिंग बिजनेस में सामान्य तौर पर 25 से 30 फीसदी तक का मार्जिन रखा जा सकता है. हालांकि वास्तविक कमाई ऑर्डर की संख्या, पोस्ट के साइज और स्थानीय बाजार की दरों पर निर्भर करती है. आउटसोर्सिंग मॉडल में मशीन खरीदने का खर्च कम हो जाता है, और प्रतिदिन 20 ऑर्डर पर भी महीने का 15 से 2000 हजार रुपये आसानी से कमा सकते हैं.

वहीं अगर कोई व्यक्ति बड़े स्तर पर करीब 20 लाख रुपये का निवेश करके अपना प्रिंटिंग सेटअप शुरू करता है, तो संचालक के मुताबिक सही ऑर्डर और प्रबंधन के साथ हर महीने करीब डेढ़ से 2 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है. इस कारोबार में सिर्फ मशीन लगाना ही काफी नहीं है. ग्राहक की जरूरत के अनुसार डिजाइन तैयार करने, प्रिंटिंग मशीन चलाने और मशीन की नियमित देखभाल की जानकारी होना जरूरी है.

साथ ही ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार और समय पर काम पूरा करना भी बिजनेस को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. प्रिंटिंग मशीन खरीदने के लिए दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र को प्रमुख बाजारों में माना जाता है. हालांकि मशीन खरीदने से पहले उसकी क्षमता, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स, वारंटी और मेंटेनेंस लागत की जानकारी लेना जरूरी है.



Source link