Last Updated:
त्योहारी सीजन में BYD ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Sealion 7 का खास Festive Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹50.60 लाख रखी गई है और कंपनी इसकी सिर्फ 150 यूनिट्स ही बेचेगी. नए टैन-ब्लैक इंटीरियर के साथ इस इलेक्ट्रिक SUV में 567 किमी की क्लेम्ड रेंज, 11 एयरबैग्स और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानिए इसकी खासियत, पावर और फीचर्स की पूरी डिटेल.
BYD Sealion 7 Festive Edition को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है.
BYD India ने त्योहारी सीजन के दौरान अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी BYD Sealion 7 का स्पेशल फेस्टिव एडिशन लॉन्च कर दिया है. ये लिमिटेड एडिशन मॉडल प्रीमियम वेरिएंट पर बेस्ड है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 50.60 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इस एडिशन को सिर्फ 150 यूनिट्स तक सीमित रखा है. ये लॉन्च BYD के ‘Celebrate Your Dreams with BYD’ कैंपेन का हिस्सा है.
फेस्टिव एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्सक्लूसिव टैन एंड ब्लैक इंटीरियर है, जो केबिन को गर्म और प्रीमियम लुक देता है. बाकी सभी फीचर्स, परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन्स स्टैंडर्ड प्रीमियम वेरिएंट जैसे ही हैं. ये मॉडल उन खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प है, जो थोड़ी एक्स्ट्रा एक्सक्लूसिविटी चाहते हैं. आइए इसकी डिजाइन से लेकर पावरट्रेन डिटेल के बारे में जानते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
एक्सटीरियर डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Sealion 7 का स्लीक और मॉडर्न लुक बरकरार है. ये SUV बोल्ड फ्रंट ग्रिल, शार्प एलईडी लाइटिंग और एयरोडायनामिक प्रोफाइल के साथ आती है. 19 इंच अलॉय व्हील्स और ओवरऑल स्टाइलिश अप्रोच इसे प्रीमियम सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं.
फेस्टिव एडिशन की असली खासियत टैन एंड ब्लैक कलर थीम वाला इंटीरियर है. क्विल्टेड नापा लेदर सीट्स, डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर यह कॉम्बिनेशन लगाया गया है. पैनोरामिक ग्लास रूफ (इलेक्ट्रिक सनशेड के साथ), एंबिएंट लाइटिंग और प्रीमियम फिनिश केबिन को लग्जरी महसूस कराते हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
मुख्य फीचर्स में 15.6-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ), 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले, 12-स्पीकर डायनॉडियो साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स (ड्राइवर मेमोरी फंक्शन), डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट शामिल हैं. सेफ्टी के मामले में Sealion 7 मजबूत है. इसमें 11 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS और यूरो NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है.
बैटरी, मोटर और रेंज
पावरट्रेन में 82.56 kWh ब्लेड बैटरी दी गई है, जो BYD की सेल-टू-बॉडी (CTB) टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंस टॉर्क अडैप्शन कंट्रोल (iTAC) से लैस है. रियर-व्हील ड्राइव मोटर 230 kW (लगभग 308-313 hp) पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करती है. 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 6.7 सेकंड में हासिल होती है. कंपनी का दावा NEDC साइकिल पर 567 किमी रेंज का है.