हाय रे किस्मत… 363 गेंद में 198 रन पर आउट, कौन हैं अक्षय वाडेकर, जो डबल सेंचुरी से चूके


होमखेलक्रिकेट

363 गेंद में 198 रन पर आउट, कौन हैं अक्षय वाडेकर, जो डबल सेंचुरी से चूके

Last Updated:

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए में पुदुचेरी के खिलाफ विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडेकर इतिहास रचने से चूक गए. अक्षय ने 198 रनों की मैराथन पारी खेली, लेकिन डबल सेंचुरी पूरा करने से वह महज 2 रन दूर रह गए. अक्षय अपनी इस दमदार पारी में 363 गेंदों का सामना किया, जिसमें कुल 21 चौके शामिल रहे.

Top Deals Inside

363 गेंद में 198 रन पर आउट, कौन हैं अक्षय वाडेकर, जो डबल सेंचुरी से चूकेZoom

अक्षय वाडेकर डबल सेंचुरी से चूके

नई दिल्ली: कहते हैं क्रिकेट एक क्रूर खेल है. एक गेंद पर कोई खिलाड़ी इतिहास बना देता है तो कोई चूक जाता है. ऐसा ही कुछ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए में विदर्भ और पुदुचेरी के बीच मुकाबले में देखने को मिला है. मैच में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडेकर ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. घंटों क्रीज पर समय बिताकर अक्षय ने शतक भी जड़ा, लेकिन जब वे एक ऐसी उपलब्धि के करीब पहुंचे जिसके लिए बल्लेबाज सालों मेहनत करते हैं तो उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया.

दरअसल, अक्षय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने दोहरे शतक के बिल्कुल करीब पहुंचकर चूक गए. अक्षय जब 198 रन के स्कोर पर पहुंचे तो पुदुचेरी के गेंदबाज सागर उदेशी ने उन्हें एलबीडबल्यू कर दिया. इस तरह सिर्फ 2 रन से अक्षय डबल सेंचुरी पूरा नहीं कर पाए. अक्षय की ये पारी टीम के लिए बेशक उपयोगी रही, लेकिन डबल सेंचुरी पूरा नहीं कर पाने की कसक उन्हें हमेशा रहेगी.

कौन हैं विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडेकर

32 साल के अक्षय वाडेकर विदर्भ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. अक्षय ने साल 2013 में विदर्भ के लिए लिस्ट ए में अपना डेब्यू किया था. विदर्भ के लिए अक्षय 69 फर्स्ट क्लास, 53 लिस्ट ए और 30 टी20 मैच खेले हैं. फर्स्ट क्लास में अक्षय ने 46.25 की औसत से 4268 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 19 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा लिस्ट ए में उनके नाम 1163 रन दर्ज है. वहीं, टी20 में अक्षय ने 611 रन बनाए हैं.

टॉप ऑर्डर बिखरने के बाद अक्षय ने संभाली थी पारी

अक्षय ने विदर्भ के लिए तब मोर्चा संभाला था, जबकि टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. ओपनर बल्लेबाज ध्रुव शोरे बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दर्शन नलकंडे भी शून्य पर आउट हुए. अमन मोखाड़े (26) और दानिश मालेवर (20) भी कुछ खास नहीं कर पाए.

इसके बाद यश राठौड़ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. यश ने कप्तान अक्षय के साथ मिलकर पुदुचेरी के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. इस दौरान यश ने शतक भी पूरा किया. यश 180 गेंद में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 134 रन बनाकर आउट हुए. यश और अक्षय की इस दमदार बल्लेबाजी के कारण ही विदर्भ की टीम अपनी पहली पारी में 428 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.



Source link