पिछले सीजन में 65 विकेट, नए सत्र में शुरुआत 4 विकेट के साथ, अब शमी में किस बात की कमी, कब हटेगी आंखों से काली पट्टी?


होमखेलक्रिकेट

पिछले सीजन में 65 विकेट, अब शुरुआत 4 विकेट के साथ, शमी में किस बात की कमी?

Last Updated:

shami super spell: मोहम्मद शमी ने रणजी के नए सीजन में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 4 विकेट झटके और एक बार फिर सेलेक्शन कमेटी के सामने अपना दावा रख दिया है. दलीप ट्रॉफी के बाद मैदान पर उतरे शमी की गेंदों मे वही पुरानी धार और विकेट लेने को बेकरार गेंदबाज नजर आया. अजित अगरकर के जाने और नए सेलेक्शन कमेटी की सोच को देखते हुए उम्मीद दोबारा से बंध रही है क्या पता भुवी के बाद अगला नंबर शमी का आ जाए. 

Top Deals Inside

पिछले सीजन में 65 विकेट, अब शुरुआत 4 विकेट के साथ, शमी में किस बात की कमी?Zoom

शमी में किस बात की कमी, नए सीजन की शुरुआत 4 विकेट के साथ

नई दिल्ली. आप चुराते रहो हमसे नजर, हम बरसाते रहेंगे मैदान पर कहर, दिन महीने साल निकलता जा है एक गेंदबाज  मैदान पर उतर रहा है और वो कर रहा है जिसके लिए उसने दुनिया में नाम कमाया पर आंख पर पट्टी बांधे सेलेक्टर्स को कुछ नहीं दिखाई दे रहा. जर्सी का रंग बदले या गेंद का कलर इस गेंदबाज को कोई फर्क नही पड़ता वो बस बल्लेबाजों को आउट करने पर फोकस कर रहा है. नाम मोहम्मद शमी जो पहचान के तो कतई मोहताज नहीं है.

मोहम्मद शमी ने रणजी के नए सीजन में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 4 विकेट झटके और एक बार फिर सेलेक्शन कमेटी के सामने अपना दावा रख दिया है. दलीप ट्रॉफी के बाद मैदान पर उतरे शमी की गेंदों मे वही पुरानी धार और विकेट लेने को बेकरार गेंदबाज नजर आया. अजित अगरकर के जाने और नए सेलेक्शन कमेटी की सोच को देखते हुए उम्मीद दोबारा से बंध रही है क्या पता भुवी के बाद अगला नंबर शमी का आ जाए.

शमी के गेंदों ने पूछा अब क्या है कमी?

कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी मैदान पर शमी ने जिस तरह से अपनी सीम और स्विंग गेंदबाजी से दिल्ली के बल्लेबाजों को नचाया वो ये दर्शाता है कि उनकी जैसे गेंदबाज को बहुत देर से नजरअंदाज करने से कितना नुकसान खेल को पहुंचाया जा रहा है. इस मैच में मुकेश कुमार और आकाशदीप भी खेले पर जो शमी ने क्लास दिखाया वो इन दोनों गेंदबाजों में नजर नहीं आया. शमी ने पहाल शिकार अपनी आउट स्विंग पर यश ढुल का किया. इसके बाद आयुष डुसेजा, ऋतिक शौकीन और द्विज मेहरा को आउट करके शमी ने दिखाया को वो वापसी के लिए कितनी मेहनत कर रहे है. शमी ने 17.3 ओवर में 9 मेडन फेंककर सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट लए.

तेज गेंदबाज का वनवास जारी है

मोहम्मद शमी का टीम इंडिया से बाहर होना किसी के गले के नीचे नहीं उतर रहा क्योंकि 2025 में भारत को चैंपियन बनाने के बाद मोहम्मद शमी टीम से बाहर है. लगभग 1 साल और 7 महीना हो गया जबसे शमी गुहार लगा रहे हैं उनकी गेंद चीख चीखकर वापसी की बात कह रही है पर कोई सुनवाई फिलहाल नहीं है. शमी ने पिछले सीजन में 7 मैच में 37 विकेट लिए थे.सेमीफाइनल में शमी ने 90 रन देकर 8 विकेट लिए थे. दलीप ट्रॉफी में शमी के 7 विकेट और पिछले सीजन के सैयद मुस्ताक अली में 16 ओर वनडे में 15 विकेट लिए. यानि पिछले सीजन में शमी ने 65 विकेट लिए पर किसी ने उनकी तरफ मुड़कर नहीं देखा.



Source link