जडेजा को जडेजा ने किया OUT, मैदान पर गजब ड्रामा, पहले दिखा सेंचुरी का कारनामा
Last Updated:
Ravindra Jadeja Out Jadeja in Ranji Trophy 2026: प्रथम श्रेणी क्रिकेट का बड़ा नाम धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने अपने पुराने दोस्त और रवींद्र जडेजा की शतकीय पारी पर विराम लगा दिया. एक वक्त था जब दोनों दिग्गज सौराष्ट्र के लिए खेला करते थे, लेकिन अब अब धर्मेंद्रसिंह मौजूदा रणजी सीजन के लिए छत्तीसगढ़ से बतौर गेस्ट प्लेयर जुड़ गए हैं. रवींद्र जडेजा को 102 रन पर आउट करते हुए धर्मेंद्रसिंह ने सौराष्ट्र की पहली पारी 392 रन पर रोकी.
रवींद्र जडेजा को धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने आउट किया.
राजकोट: माना जाता है कि दुनिया में कम से कम सात लोग एक जैसे दिखते हैं और एक ही नाम वालों की तो कोई गिनती ही नहीं. मगर ऐसा बेहद कम ही होता है, जब समान शक्ल या समान नाम वाले आपस में टकराए. रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के दूसरे दिन ऐसा हुआ, जब जडेजा को जडेजा ने आउट किया. भारत के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने अपनी 16वीं प्रथम श्रेणी सेंचुरी लगाई, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके हमनाम धर्मेंद्रसिंह जडेजा का शिकार हो गए. इस तरह जडेजा ने जडेजा को आउट कर दिया.
जडेजा ने अपनी बॉल पर जडेजा का कैच लिया
दरअसल, निरंजन शाह स्टेडियम में मेजबान सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए अपना 16वां फर्स्ट-क्लास शतक लगाया. सोमवार को मैच के दूसरे दिन जब वह 102 के स्कोर पर थे, तब धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने अपनी ही गेंद पर उन्हें ‘कॉट एंड बोल्ड’ कर दिया.
कौन हैं धर्मेंद्रसिंह जडेजा?
4 अगस्त 1990 को गुजरात के राजकोट में पैदा हुए धर्मेंद्रसिंह जडेजा, रवींद्र जडेजा की ही तरह बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं. 2017-18 और 2018-19 के रणजी ट्रॉफी सीजन में वह सौराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज थे. सौराष्ट्र की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम (2019-20 और 2022-23) का अहम हिस्सा रहे धर्मेंद्रसिंह इस सीजन से बतौर गेस्ट प्लेयर छत्तीसगढ़ के लिए खेल रहे हैं.
न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियां कर रहे रवींद्र जडेजा
जडेजा आखिरी बार रेड बॉल फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आए थे. इसके बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू मैदान पर मिली भारत की 2-1 से वनडे सीरीज जीत में दिखे और अब यह बाएं हाथ का स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर अपने सौराष्ट्र की टीम से रणजी ट्रॉफी में खेल रहा है. इसे अगले महीने से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट मैच की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. पहला टेस्ट वेलिंगटन में 19 से 23 नवंबर तक खेला जाएगा और दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा.