LIVE: जडेजा ने ठोकी 16वीं प्रथम श्रेणी सेंचुरी, मजबूत पोजिशन में सौराष्ट्र
Last Updated:
Ranji Trophy 2026 Todays Update: रणजी ट्रॉफी के 2026-27 सीजन के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा सरीखे दिग्गज अपनी-अपनी घरेलू टीम के लिए खेल रहे हैं. जम्मू-कश्मीर डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने फाइनल में कर्नाटक को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था.
रवींद्र जडेजा ने 16वां प्रथम श्रेणी शतक बनाया.
Ranji Trophy 2026 LIVE: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड की शुरुआत हो चुकी है. आज दूसरे दिन कई प्लेयर्स पर हमारी निगाहें हैं. पहले दिन के खेल में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और सरफराज खान उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए थे. मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कल्याणी में बंगाल के लिए चार विकेट लिए और दिल्ली की टीम को 240 रन पर समेटने में मदद की. चलिए देखते हैं आज कौन सी टीम और उसके खिलाड़ी कैसा कर रहे हैं….
LIVE: जडेजा ने ठोकी सेंचुरी फिर जडेजा ने ही किया आउट
दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मैदान पर संयम का परिचय देते हुए अपना 16वां फर्स्ट-क्लास शतक पूरा किया, उनके ही उनके ही पुराने साथी धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने उन्हें आउट कर दिया, जो इस सीजन से छत्तीसगढ़ के लिए खेल रहे हैं. जड्डू के शतक के बूते सौराष्ट्र ने 392 रन बनाए. प्रेरक मांकड़ ने सबसे ज्यादा 129 रन की पारी खेली, इसके अलावा चिराग जानी ने भी अहम 83 रन बनाए.
रवींद्र जडेजा ने 16वां प्रथम श्रेणी शतक बनाया.
सिद्धेश लाड 86 रन पर आउट
मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड अपने पहले दिन के स्कोर में सिर्फ छह रन जोड़ने के बाद 86 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी मुकाबले में मुंबई ने खबर लिखे जाने तक 321/7 का स्कोर खड़ा कर लिया था. लाड ने 192 गेंदों में नौ चौके लगाए जबकि मुशीर खान ने 65 रन बनाकर आउट हुए. मुंबई ने पहले दिन स्टंप्स तक 249/5 रन बनाए थे.
साई सुदर्शन चोटिल, लंगड़ाते हुए ग्राउंड से बाहर
तमिलनाडु के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए. कवर पर करण लांबा के ड्राइव को रोकने की कोशिश में वह गिर गए. बेहद दर्द में नजर आ रहे हैं. ग्राउंड से बाहर जाने में भी उन्हें लोगों की मदद लेनी पड़ी. वह हाल ही में पैर की उंगली की चोट से उबरे हैं. पहले तो उन्हें राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की प्लेइंग इलेवन में ही नहीं रखा गया था, लेकिन आखिरी समय में उनकी अंतिम 11 में एंट्री हुई.
मोहम्मद शमी ने झटके चार विकेट
बंगाल से खेलने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ग्रुप सी मुकाबले में रविवार को चार विकेट लेते हुए पहले ही दिन दिल्ली को 240 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी. भारतीय टीम से बाहर चल रहे शमी ने महज 30 रन देकर चार विकेट झटके थे. आकाशदीप ने 74 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि मुकेश कुमार को 43 रन देकर एक सफलता मिली थी. शमी ने यश ढुल, आयुष दोसेजा (45) और दिल्ली की ओर से सर्वाधिक 56 रन बनाने वाले ऋतिक शौकीन के अलावा दिविज मेहरा को अपना शिकार बनाया.