हिमाचल के लाहौल स्पीति की महिला DC किरण भड़ाना के पूर्व विधायक पिता अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में हत्या, CM सुक्खू ने जताया दुख


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान के भरतपुर में क्रेशर प्लांट विवाद के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. सीएम सुक्खू ने इस घटना पर गहर

Top Deals Inside

हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति की DC किरण भड़ाने के पूर्व विधायक पिता की हत्याZoom

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट पीटकर हत्‍या कर दी गई.

शिमला. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट पीटकर हत्‍या कर दी गई.  राजस्थान में खूनी संघर्ष के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. सीएम सुक्खू ने महिला अधिकारी के पिता की मौत पर दुख जताया है.

जानकारी के अनुसार, भरतपुर में क्रेशर प्लांट को लेकर ग्रामीणों में विवाद हुआ था और इसी विवाद में डीसी के पिता को मौत के घाट उतार दिया गया. बताया जा रहा है कि भौंडा गांव में क्रशर प्लांट पर भड़ाना और उनके सहयोगियों पर 70 से 80 लोगों ने हमला किया था और इसमें वह घायल हो थे. बाद में भडाना ने जयपुर में हॉस्पिटल में रात करीब 11.30 बजे दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

गौर रहे कि आईएएस अफसर और लाहौल स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता भरतपुर जिले की बयाना विधानसभा सीट से विधायक थे. वह दिग्गज गुर्जर नेता रहे हैं. हालांकि, वह मूल रूप से फरीदाबाद के रहने वाले थे.

 कौन थे अतर सिंह भड़ाना

अतर सिंह भड़ाना मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले थे. लेकिन वह राजस्थान के भरतपुर में रहते थे. उन्होंने 2003 का विधानसभा चुनाव था था और भरतपुर की बयाना सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे. हालांकि, बाद में 2008 में उन्होंने नगर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और बेहद करीबी अंतर से हार गए. उनके पांच बच्चे हैं. इसमें छोटी किरण भड़ाना सबसे छोटी हैं.

लाहौल स्पीति की डीसी किरण भड़ाना 2016 बैच की आईएसएस अफसर हैं. उन्होंने तीसरे प्रयास में 2016 में यूपीएससी एग्जाम में 120वां रैंक हासिल किया था और वह फिर हिमाचल कैडर में आईं थी.



Source link