Last Updated:
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम युवाओं के लिए बेहतरीन है. 19 साल की उम्र में शुरू कर कम प्रीमियम पर बड़ा फंड और जीवन बीमा का लाभ उठाया जा सकता है. अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं और कम निवेश में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. महंगाई के इस दौर में हर कोई ऐसी जगह निवेश करना चाहता है जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले.
फिरोजाबादः अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं और कम निवेश में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. महंगाई के इस दौर में हर कोई ऐसी जगह निवेश करना चाहता है जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले. पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस यानी पीएलआई ऐसी ही एक भरोसेमंद स्कीम है, जिसमें कम प्रीमियम पर अधिक बोनस और लाइफ कवर दोनों मिलते हैं.
19 साल से शुरू कर सकते हैं पीएलआई स्कीम, 60 साल में मिलेगा डबल पैसा
फिरोजाबाद के सुहाग नगर स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर खेम चन्द्र आर्य ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि पीएलआई पहले सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए शुरू की गई थी.इसकी सफलता को देखते हुए बाद में इसे राज्य सरकार के कर्मचारियों, पीएसयू और विश्वविद्यालय कर्मचारियों के लिए भी लागू किया गया. अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ा दिया है और अब कोई भी ग्रेजुएट व्यक्ति जो 19 से 55 साल की उम्र के बीच है, वह इस पॉलिसी का लाभ ले सकता है.इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसका कम प्रीमियम और ज्यादा रिटर्न है.
पोस्ट मास्टर के अनुसार, इसका सबसे ज्यादा फायदा कम उम्र में पॉलिसी लेने पर है. उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति 19 साल की उम्र में 10 लाख रुपये की एंडोमेंट पॉलिसी लेता है तो उसे हर साल सिर्फ 21,276 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा,यानी महीने का करीब 1773 रुपये.इस तरह 60 साल की उम्र तक प्रीमियम जमा करने पर उसे मैच्योरिटी के समय लगभग 31 लाख 32 हजार रुपये की बड़ी रकम मिलेगी.
पहली किस्त जमा करते ही कवर होता है जीवन बीमा, टैक्स रिटर्न में भी मिलती है छूट
पोस्टमास्टर ने बताया कि इसके साथ ही इसमें बीमा का भी पूरा लाभ मिलता है. पहली किस्त जमा होते ही पॉलिसी धारक 10 लाख रुपये के जीवन बीमा से कवर हो जाता है.अगर किसी भी कारण से उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को तुरंत 10 लाख रुपये के साथ अब तक का बोनस भी दिया जाता है.यह स्कीम उन युवाओं के लिए बेहतरीन है जो नौकरी की शुरुआत कर रहे हैं.इस स्कीम का लाभ इनकम टैक्स रिटर्न में भी ले सकते हैं.जिसमें रिटर्न भरने में छूट मिलती है और कम पैसे में बुढ़ापे के लिए बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है.अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं.