Last Updated:
Navratri Day 2 white Outfit Ideas: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी पूजा-पाठ से लेकर गरबा और डांडिया जैसे हर मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो सफेद साड़ी, चिकनकारी सूट, अनारकली और कुर्ते से जुड़े ये फैशन आइडियाज आपके काम आएंगे. जानें सही जूलरी, मेकअप और एक्सेसरीज के साथ कैसे पाएं स्टाइलिश लुक, वो भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए.
Navratri Day 2 white Outfit Ideas: : नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन का संबंध सफेद रंग से है, जो शांति, सादगी और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. अगर आप भी 12 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने जा रही हैं और सोच रही हैं कि इस खास मौके पर क्या पहनें, तो सफेद रंग के आउटफिट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.(Image : pinterest)
अच्छी बात यह है कि सफेद रंग को स्टाइल करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. सही कपड़े, खूबसूरत जूलरी और थोड़ा-सा फैशन सेंस आपके लुक को खास बना सकता है. आइए जानते हैं साड़ी से लेकर सूट तक, नवरात्रि के दूसरे दिन के लिए कुछ ऐसे फैशन आइडियाज, जिन्हें आप आसानी से अपना सकती हैं.(Image : pinterest)
सफेद साड़ी में दिखें एलिगेंट- अगर आप पूजा या किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही हैं, तो सफेद साड़ी एक शानदार विकल्प है. आप सफेद कॉटन, चिकनकारी, लिनेन या हल्की कढ़ाई वाली साड़ी चुन सकती हैं. अगर आपको पारंपरिक लुक पसंद है, तो लाल या सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी भी अच्छी लगेगी. इसके साथ छोटे झुमके, पतली चूड़ियां और छोटी-सी बिंदी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है. दिन के समय पूजा के लिए हल्की साड़ी चुनें, ताकि आप आराम से पूजा-पाठ और दूसरे काम कर सकें.(Image : pinterest)
Add News18 as
Preferred Source on Google
चिकनकारी सूट से पाएं ग्रेसफुल लुक- साड़ी पहनना पसंद नहीं है, तो सफेद चिकनकारी सूट आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. यह दिखने में खूबसूरत लगता है और पहनने में भी काफी आरामदायक हो सकता है. सफेद कुर्ते के साथ मैचिंग पैंट या पलाजो और हल्का दुपट्टा पहनें. अगर आप अपने लुक में थोड़ा रंग जोड़ना चाहती हैं, तो सिल्वर झुमके, रंगीन जूती या हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं. ऑफिस के बाद पूजा में जाना हो या घर पर कन्या पूजन की तैयारी करनी हो, यह लुक दोनों मौकों के लिए अच्छा है.(Image : pinterest)
सफेद अनारकली सूट से बनाएं खास अंदाज- त्योहार पर थोड़ा हैवी और पारंपरिक लुक चाहिए, तो सफेद अनारकली सूट पहन सकती हैं. हल्की कढ़ाई, चिकनकारी या सुनहरे काम वाला अनारकली सूट आपको खूबसूरत लुक दे सकता है. इसके साथ लंबे झुमके और जूती पहनें. अगर सूट पर पहले से कढ़ाई है, तो बहुत ज्यादा जूलरी पहनने से बचें. इससे आपका लुक संतुलित और आकर्षक लगेगा. शाम की आरती या परिवार के साथ नवरात्रि सेलिब्रेशन के लिए यह स्टाइल खास तौर पर अच्छा है.(Image : pinterest)
सफेद कुर्ता और जींस से पाएं मॉडर्न लुक- हर मौके पर एथनिक कपड़े पहनना जरूरी नहीं है. अगर आपको सिंपल और मॉडर्न स्टाइल पसंद है, तो सफेद कुर्ते को नीली जींस के साथ पहन सकती हैं. इसके साथ छोटे झुमके, आरामदायक फुटवियर और एक सुंदर घड़ी आपके लुक को खास बना सकती है. घर पर पूजा करनी हो या बाजार जाकर नवरात्रि की खरीदारी करनी हो, यह पहनावा काफी सुविधाजनक है. चाहें तो जींस की जगह सफेद या क्रीम रंग का ट्राउजर भी पहन सकती हैं.(Image : pinterest)
सफेद लहंगे या स्कर्ट के साथ दिखें स्टाइलिश- अगर आप नवरात्रि के दौरान गरबा, डांडिया या किसी खास कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं, तो सफेद लहंगा या लंबी स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं. इसके साथ कढ़ाई वाला ब्लाउज या कॉन्ट्रास्ट रंग का टॉप पहनें. सिल्वर जूलरी, झुमके और रंगीन दुपट्टा आपके लुक को और आकर्षक बना सकते हैं. हालांकि, गरबा या डांडिया के लिए ऐसा पहनावा चुनें जिसमें आप आसानी से घूम और डांस कर सकें.(Image : pinterest)
मेकअप और एक्सेसरीज से पूरा करें लुक- सफेद रंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके साथ कई रंगों की जूलरी और एक्सेसरीज अच्छी लगती हैं. आप सिल्वर, गोल्डन या मोती की जूलरी चुन सकती हैं. मेकअप में हल्का बेस, काजल, ब्लश और न्यूड या गुलाबी लिपस्टिक आपके लुक को निखार सकती है. दिन में पूजा के लिए हल्का मेकअप अच्छा रहेगा, जबकि शाम के कार्यक्रम में आप थोड़ा गहरा आई मेकअप कर सकती हैं.(Image : pinterest)