INDIA Bloc Anti CEC Protest Live: सीजेआई से मुलाकात टली पर नहीं थमे तेवर, CEC के खिलाफ विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च

INDIA Bloc Anti CEC Protest Live: सीजेआई से मुलाकात टली पर नहीं थमे तेवर, CEC के खिलाफ विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च


होमताजा खबरदेश

सीजेआई से मुलाकात टली पर नहीं थमे तेवर, CEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च

Last Updated:

INDIA Bloc Anti CEC Protest Live: सीजेआई की चौखट से झटका लगने के बावजूद विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के तेवर ढीले पड़ने के बजाय और आक्रामक हो गए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR में कथित गड़बड़…और पढ़ें

Zoom

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन मार्च करने वाली है. (फाइल फोटो)

INDIA Block Anti CEC Protest Live Updates: राजधानी दिल्ली एक बार फिर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के बीच भीषण सियासी दंगल की गवाह बन गई है. वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) में कथित धांधली और चुनावी अनियमितताओं को लेकर विपक्षी दल आर-पार के मूड में आ चुके हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की जिद पर अड़ा विपक्ष 12 अक्टूबर को दिल्ली की सड़कों पर नए सिरे से ताकत दिखाने उतर आया.

सड़क पर उतरने से पहले विपक्षी दलों की रणनीति को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से उनकी मुलाकात संभव नहीं हो सकी. सीजेआई ने विपक्षी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि चूंकि यह विषय पहले से ही विचाराधीन (सब-ज्यूडिस) है, इसलिए प्रशासनिक तौर पर ज्ञापन सौंपने के बजाय उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत औपचारिक याचिका दाखिल करके शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए.

न्यायिक चौखट से मिले इस तकनीकी झटके के बावजूद विपक्षी खेमे के तेवर तनिक भी नरम नहीं पड़े. 11 अक्टूबर को दिनभर चले तनाव, जगह-जगह हुई धरपकड़ और पुलिसिया सख्ती के आरोपों के बावजूद विपक्षी नेताओं ने संसद से लेकर सड़कों तक चुनाव आयोग के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है. राजधानी के प्रमुख इलाकों में भारी सुरक्षा घेराबंदी और बैरिकेडिंग के बीच विपक्ष ने साफ कर दिया है कि चुनावी निष्पक्षता और संवैधानिक स्वायत्तता के सवाल पर उसका यह आंदोलन पीछे हटने वाला नहीं है.

INDIA Block Anti CEC Protest Live Updates:

October 12, 202611:39 IST

INDIA Bloc Anti-CEC Protest Live: सीजेपी नेता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे

Delhi Anti-CEC Protest Live: सीजेपी नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अन्य नई दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं. वे यहां पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत मांगेंगे.



Source link