Last Updated:
bigg boss 20 second wild card entry: बिग बॉस 20 में मेकर्स ने बड़ा ट्विस्ट लाते हुए दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में सोशल मीडिया स्टार नकुल धुल यानी मिट्ठू डॉन की एंट्री करा दी है. फरीदाबाद के रहने वाले नकुल अपनी बेबाक बयानबाजी और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, और घर में आते ही उनके हंगामे की खबरें सामने आने लगी हैं.
नई दिल्ली: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी मजेदार मोड़ पर आ गया है. शो शुरू हुए कुछ हफ्ते ही बीते हैं और मेकर्स टीआरपी को आसमान पर पहुंचाने के लिए एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट ला रहे हैं. हाल ही में मनीष गोयल ने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री ली थी, लेकिन मेकर्स इतने पर ही नहीं रुके हैं,
अब शो में दूसरे वाइल्ड कार्ड की भी धमाकेदार एंट्री हो गई है. कल यानी रविवार के एपिसोड में देखने को मिला कि ‘बिग बॉस 20’ के घर में नकुल धुल की एंट्री हुई है. सलमान खान घर में नकुल धुल को दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में भेजा है.
कौन है दूसरे वाइल्ड कार्ड नकुल धुल
रविवार के एपिसोड में नकुल धुल घर में दूसरे वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री ले चुके हैं. नकुल हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं और सोशल मीडिया की दुनिया का एक बहुत बड़ा चेहरा हैं. लोग उन्हें प्यार से मिट्ठू डॉन या बिल्लू बॉक्सर भी कहते हैं. उनका हरियाणवी अंदाज और डार्क ह्यूमर सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहता है. नकुल की लंबाई करीब छह फीट तीन इंच है और वे फिटनेस को लेकर भी काफी गंभीर रहते हैं.
कॉन्टेंट क्रिएशन से लेकर बड़े विवादों तक का सफर
नकुल ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन नौकरी करने के बजाए उन्होंने कॉन्टेंट क्रिएशन की दुनिया को चुना. इंस्टाग्राम पर उनके करीब दस लाख फॉलोअर्स हैं. खास बात यह है कि वे आम पोस्ट शेयर करने के बजाए ज्यादातर अपनी इंस्टा स्टोरी पर ही एक्टिव रहते हैं. हालांकि नकुल अपनी बेबाक बयानबाजी की वजह से कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं. महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयानों की वजह से उनकी काफी निंदा हो चुकी है. इसके अलावा उन्होंने रजत दलाल का एक मारपीट मामले में खुलकर सपोर्ट किया था.
घर के अंदर आते ही शुरू हुआ बड़ा झगड़ा
गॉसिप गलियारों की मानें तो बिग बॉस के घर में कदम रखते ही नकुल की भिड़ंत कंटेस्टेंट गुल्लू से हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया और नौबत एविक्शन तक आ गई. अब देखना यह होगा कि क्या नकुल भी पुनीत सुपरस्टार की तरह पहले ही दिन घर से बाहर हो जाएंगे या नहीं. फिलहाल नकुल और गुल्लू के झगड़े को एक अफवाह के रूप में भी देखा जा रहा है. आने वाले एपिसोड में ही साफ हो पाएगा कि बिग बॉस 20 की कहानी आगे क्या मोड़ लेती है.